PM ने त्रिपुरा के लोगों से कहा कांग्रेस-लेफ्ट की दोधारी तलवार से रहें सतर्क, चंदा लेने के लिए आए हैं साथ

पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के गोमती में चुनावी सभा को संबोधित (Narendra Modi election campaign in Tripura) किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस और लेफ्ट की दोधारी तलवार से सतर्क रहने की अपील की। पीएम ने कहा कि चंदा लेने के लिए दोनों साथ आए हैं।

Vivek Kumar | Published : Feb 11, 2023 10:50 AM IST / Updated: Feb 11 2023, 04:21 PM IST

गोमती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए प्रचार किया। उन्होंने अंबासा और गोमती में चुनावी रैली को संबोधित किया। गोमती में पीएम ने लोगों से कांग्रेस और लेफ्ट की दोधारी तलवार से सतर्क रहने की अपील की।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट की सरकारों ने त्रिपुरा की गरीब माताओं-बहनों और युवाओं समेत सभी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। सपने चूर-चूर कर दिए थे। बच्चों को राज्य छोड़कर बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। बिजली और पानी पाना भी लोगों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा था। मूलभूत जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती थी। जिन्होंने त्रिपुरा और दिल्ली में पहले शासन किया उन्होंने लोगों की मूलभूत सुविधाओं की कभी परवाह नहीं की।

Latest Videos

नरेंद्र मोदी ने कहा, "लेफ्ट और कांग्रेस ने वर्षों तक बारी-बारी से त्रिपुरा के लोगों को लूटा। जो लोग कभी आमने-सामने थे। वे आज साथ आ गए हैं। चंदा लेने की आदत जाती नहीं है। इसलिए फिर से वे साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए साथ आए हैं। आपका भला करने के लिए नहीं। त्रिपुरा के लोगों को कांग्रेस लेफ्ट की दोधारी तलवार से सतर्क रहना है।"

डबल इंजन की सरकार ने दी नई पहचान
मोदी ने कहा, "डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा को नई पहचान दी है। त्रिपुरा अब विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रहा है। जो त्रिपुरा कभी घोर अधेरे में रहने के लिए मजबूर था आज पड़ोसी देश बांग्लादेश को बिजली दे रहा है। भाजपा सरकार ने त्रिपुरा के 3.5 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया है। 4 लाख परिवारों को नल से जल की सुविधा दी है। नल से जल आता है तो माताओं-बहनों के आशीर्वाद का पाइपलाइन सीधे दिल्ली में मेरे घर में खुलता है।"

उन्होंने कहा, "वो दिन दूर नहीं जब त्रिपुरा के हर घर में 24 घंटे बिजली आएगी। हर घर में पाइप से पानी पहुंचेगा। मैंने अपने जीवन का बहुत सा समय आदिवासी और जनजातीय भाई-बहनों के बीच गुजारा है। मैं गरीब का दुख समझता हूं। इसलिए भाजपा सरकार गरीब माताओं-बहनों और जनजातीय परिवारों का जीवन आसान बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।"

CPM की सरकार में गरीबों का राशन लूट लिया जाता था
पीएम ने कहा, "आप याद कीजिए। 5 साल पहले जब यहां सीपीएम की सरकार थी तब गरीबों का राशन लूट लिया जाता था। वामपंथी गरीब के राशन को लूट लेते थे। आपने वामपंथियों को त्रिपुरा से हटाया। डबल इंजन सरकार बनाई। इसका नतीजा आज त्रिपुरा का हर नागरिक देख रहा है। हजारों परिवारों को मुफ्त और पूरा राशन मिल रहा है। इससे सबसे अधिक माताओं-बहनों की परेशानी कम हुई है।"

उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं भूल सकता कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद हमलोग गरीबों के घरों के लिए प्रयास करते थे। हम दिल्ली से गरीबों के घरों के लिए पैसे भेजते थे, लेकिन यहां की वामपंथी सरकार गरीबों को घर मिले यह नहीं चाहती थी। पांच साल पहले जब डबल इंजन की सरकार बनी तब गरीबों के घर बनने में तेजी आई। 5 साल में त्रिपुरा के करीब 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर बनाकर दिए।"

यह भी पढ़ें- Tripura elections: रैली में बोले मोदी-कांग्रेस और लेफ्ट के लोग छल-कपट में जुटे हैं, हमने त्रिपुरा को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कराया

हर गरीब को मिलेगा घर
मोदी ने कहा, "मैं आज त्रिपुरा के हर गरीब से वादा कर रहा हूं कि जिन गरीबों को अब तक पीएम आवास योजना से पक्का घर नहीं मिला है उनके लिए भाजपा की सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम तेज कर दिया जाएगा। एक भी गरीब को फुटपाथ पर जिंदगी जीना नहीं पड़े यह सपना और संकल्प लेकर हम आपके चरणों में बैठे हैं। इस बार के बजट में गरीबों के घर के लिए 80 हजार करोड़ रुपए अलग से रखे हैं।"

यह भी पढ़ें- दिल्ली वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे की धांसू PHOTOS: दिल्ली से जयपुर का सफर अब सिर्फ 3.30 घंटे में...

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024