केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज

Published : May 15, 2024, 12:10 PM ISTUpdated : May 15, 2024, 12:47 PM IST
jyotiraditya scindia mother .jpg

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का बुधवार को निधन हो गया। वह तीन महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। भाजपा नेताओं ने सिंधिया की मां के निधन पर शोक जताया है। 

नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव के बीच अब भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। तीन महीने से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टर उन्हें कई दिन से वेंटिलेटर पर भी रखे थे लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं।  भाजपा के तमाम नेताओं ने सिंधिया की मां के निधन पर संवेदना जताई है। 

ग्वालियर राजघराने की राजमाता का अंतिम संस्कार कल
ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने खानदान से हैं। ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन से पूरे ग्वालियर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया 70 वर्ष की थीं। बीमारी के कारण उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्वालियर में ही कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें सुशील मोदी की शादी के दिन बदली थी किस्मत, लोन लेकर शुरू किया था करियर

राजमाता सेप्सिस के साथ निमोनिया से पीड़ित थीं
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां ने आज सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास अंतिम सांसें लीं। सिंधिया की मां सेप्सिस और निमोनिया से पीड़ित थीं। वह काफी कमजोर हो चुकी थीं और वेंटिलेटर पर थीं। तीन महीने पहले उन्हें अस्पताल लाया गया था। 

सिंधिया प्रचार के दौरान भी दिल्ली आते-जाते रहते थे
लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचार और पार्टी के अन्य कार्यों के साथ मां का भी ख्याल रखते थे। फोन पर बराबर हाल चाल लेने के साथ ही वह दिल्ली भी आते जाते रहते थे। डॉक्टरों से उनकी बीमारी और स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लिया करते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। सात मई को यहां मतदान हुआ था।

मूल रूप से नेपाल की निवासी थीं माधवी राजे सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। नेपाल के राजघराने से उनका संबंध था। माधवी राजे के दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे का विवाह हुआ था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार