Weather Report: कई राज्यों में आ सकती हैं धूलभरी आंधियां, प्री-मानसून गतिविधियों ने बदला मौसम का मिजाज

Weather Report:  प्री-मानसून(pre-monsoon) की गतिविधियों की वजह से देश के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में लू का असर कम हुआ है। कहीं, धूल भरी आंधियां चलने लगी हैं, तो कहीं बारिश का अलर्ट है।  हालांकि कुछ राज्यों में लू (Heat Wave) लू चलती रहेगी। 

Amitabh Budholiya | Published : Apr 21, 2022 2:06 AM IST / Updated: Apr 21 2022, 07:37 AM IST

मौसम डेस्क. देश में इस समय मौसम के कई सिस्टम सक्रिय हैं। प्री-मानसून(pre-monsoon) की गतिविधियों की वजह से देश के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में लू का असर कम हुआ है। कहीं, धूल भरी आंधियां चलने लगी हैं, तो कहीं बारिश का अलर्ट है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने कई राज्यों में तापमान गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में लू (Heat Wave) लू चलती रहेगी। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, झारखंड के कुछ हिस्सों और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार,अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।

झारखंड में दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इन राज्यों में धूल भरी आंधी का अलर्ट
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और धूल भरी आंधी चल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाएं बदल रही मौसम
देश में इस समय 5 कारणों से मौसम में बदलाव आ रहा है। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर बना हुआ है। जबकि दूसरा अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्सों पर एक्टिव है।

दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के क्षेत्रों पर एक्टिव है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। 

इन राज्यों में दिखाई दिया लू का असर
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से गंभीर लू की स्थिति बनी रही। पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भी लू अपना असर दिखाती रही।

इन राज्यों में बीते दिन हुई बारिश
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें
Health Tips: फ्रिज नहीं, गर्मी में पीएं मटके का पानी, लू नहीं लगेगी, एसिडिटी नहीं होगी और इम्यूनिटी बढ़ जाएगी
रोज सुबह करते हैं रनिंग तो भूलकर नहीं करें ये गलतियां, हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

 

Share this article
click me!