
गुल्शन देवैया और सयामी खेर स्टारर फिल्म '8 A.M. मेट्रो' एक ऐसी खूबसूरत और गहरी कहानी है, जो दो अनजान लोगों के बीच पनपते एक अनोखे रिश्ते को दिखाती है। गुलज़ार साहब की नज़्मों से सजी यह फिल्म अकेलेपन, एंग्जायटी और इंसानी जज्बात को इतने भोलेपन और सादगी से पेश करती है कि आपका दिल छू लेती है। इस वीडियो में हमने फिल्म के डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, परफॉरमेंस और इसके इमोशनल डेप्थ का बारीकी से एनालिसिस किया है। अगर आपको स्लो-बर्न, पोएटिक और मीनिंगफुल सिनेमा पसंद है, तो यह रिव्यू आपके लिए है।