Ambani Ganesh Chaturthi 2026: सलमान की सादगी या रेखा का रॉयल अंदाज, किसके लुक ने जीता दिल? देखें वीडियो

Published : Sep 15, 2026, 07:39 PM IST
Celebs at Aambani Ganpati Celebration

सार

Bollywood Celebrity Ganesh Chaturthi Looks: एंटीलिया की गणेश चतुर्थी में सलमान की सादगी या रेखा का रॉयल अंदाज, किसने जीता दिल? कियारा, जाह्नवी और सितारों के शानदार लुक्स का वीडियो देखें।

Antilia Ganesh Chaturthi 2026: मुकेश और नीता अंबानी के एंटीलिया में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में इस बार सिर्फ सितारों की मौजूदगी ही चर्चा में नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के फेस्टिव फैशन ने भी खूब ध्यान खींचा। किसी ने सादगी से दिल जीता, तो किसी ने भारी कढ़ाई, चमकदार रंगों और पारंपरिक ज्वेलरी के साथ अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। कुल मिलाकर, यह शाम इंडियन एथनिक फैशन के अलग-अलग रंगों का शानदार प्रदर्शन बन गई। सलमान खान से रेखा तक किसने लूटी महफिल? देखिए वीडियो-

सलमान सबसे अलग, सादगी में पहुंचे

जहां ज्यादातर सितारे कुर्ता, शेरवानी और डिजाइनर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए, वहीं सलमान खान ने बेहद कैजुअल अंदाज चुना। उन्होंने हल्की नीली शर्ट, डेनिम और काले सैंडल पहने थे। सिर पर सफेद बैंडेज भी नजर आया। भारी-भरकम फेस्टिव लुक्स के बीच उनका सिंपल अंदाज अलग दिखाई दिया।

सिड-कियारा से विक्की-कैटरीना तक, दिखी शानदार केमिस्ट्री

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने पेस्टल और फ्लोरल फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पेश किया। कियारा ब्लश पिंक साड़ी में नजर आईं, जबकि सिद्धार्थ ने मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी ट्रेडिशनल आउटफिट चुना। वहीं विक्की कौशल आइवरी रंग के एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता-जैकेट लुक में पहुंचे, जबकि कैटरीना कैफ ने म्यूटेड ग्रीन आउटफिट के साथ रंगीन बॉर्डर वाला दुपट्टा पहना। दोनों के लुक में ज्यादा चमक-धमक के बजाय एलिगेंट फेस्टिव स्टाइल नजर आया।

ये भी देखें- गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हुईं राधिका मर्चेंट, शानदार नृत्य ने जीत लिया सबका दिल, देखें वीडियो

काजोल से करीना तब परिवार के साथ पहुंचे कई सितारे

काजोल ने गोल्ड फ्लोरल मोटिफ वाली रेड साड़ी पहनकर मजबूत फेस्टिव स्टेटमेंट दिया। उनके साथ बेटी न्यासा और बेटे युग भी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए। करीना कपूर सरसों-गोल्ड रंग के आउटफिट में पहुंचीं, जबकि सैफ अली खान ने रेड कुर्ता और आइवरी ट्राउजर चुना। कृति और नुपुर सेनन ने भी अपनी साड़ियों के जरिए ज्वेल टोन का शानदार इस्तेमाल किया। कृति की कोबाल्ट ब्लू साड़ी और नुपुर की ग्रीन टोन वाली साड़ी ने दोनों को एक अलग विजुअल अपील दी।

रेखा का रॉयल अंदाज, जाह्नवी और खुशी का ग्लैमरस ट्विस्ट

रेखा ने हमेशा की तरह पारंपरिक शाही अंदाज को चुना। डीप ब्राउन और प्लम टोन की सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने लेयर्ड ज्वेलरी, मांग टीका, चूड़ियां और पोटली बैग कैरी किया। जाह्नवी कपूर ने मल्टीकलर प्रिंटेड लहंगा पहनकर यंग और प्लेफुल फेस्टिव लुक चुना। वहीं खुशी कपूर की डीप रेड साड़ी, गोल्ड डिटेलिंग और एमराल्ड टोन ज्वेलरी ने उनके लुक को ज्यादा रिच और ट्रेडिशनल बनाया।

ये भी पढ़ें- 5 Photos: अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में शामिल हुए सलमान खान, मुस्लिम फैंस देख हुए खफा

रणवीर और करण ने चुना व्हाइट फैशन

रणवीर सिंह ने अपने आमतौर पर बोल्ड स्टाइल से हटकर गोल्ड बटन वाली ऑल-व्हाइट बंदगला जैकेट पहनी। करण जौहर ने भी आइवरी मोनोक्रोम लुक चुना, लेकिन उनके आउटफिट में ड्रामेटिक रोप एम्बेलिशमेंट और ग्रीन पेंडेंट ने अलग पहचान बनाई।

एंटीलिया की यह गणपति शाम साफ तौर पर एक बात दिखाती है- 2026 के फेस्टिव फैशन में जहां एक ओर भारी कढ़ाई और पारंपरिक ज्वेलरी का आकर्षण कायम है, वहीं क्लीन सिल्हूट, पेस्टल शेड्स और सादगी भी उतनी ही मजबूत स्टाइल चॉइस बनकर उभर रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Festive Season का बड़ा धमाका! कार से लेकर Electronics तक धड़ाधड़ बिक्री, 5% तक उछाल
बाइकर सिया को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला की निकली हेकड़ी, Video में देखें कैसे हुई हालत