बाइकर सिया को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला की निकली हेकड़ी, Video में देखें कैसे हुई हालत

Published : Sep 15, 2026, 06:53 PM IST
Kalyan Bainsla from the Gurugram Hit n Run case arrested

सार

Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम में लेडी बाइकर को टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी की हालत कैसी हो गई।

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को बाइकर सिया को टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से पकड़ा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गुरुग्राम लाएगी। इसी बीच पुलिस का अरेस्ट करने वाला वीडियो सामने आया है।

बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठा आरोपी

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सिया को टक्कर मारने के वक्त गुंडा बन दबंगाई दिखाने वाले आरोपी कल्याण बैंसला को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसकी सारी हैंकड़ी निकल गई। आप वीडियो में साफ साफ देख सकते हैं कैसे वह सड़क पर घुटनों के भर बैठा है। उसके एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है।

पुलिस ने कहा- ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

  • गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109 भी जोड़ दी है। पुलिस के एक बयान के मुताबिक, "गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के वायरल वीडियो के बाद, गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। गहन जांच के दौरान, CCTV फुटेज के विश्लेषण के बाद, मामले में BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है, जिसमें 10 साल तक की कैद का प्रावधान है।"
  • गुरुग्राम पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, "कानून के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेडी बाइकर ने बयां किया खौफनाक डर

  • वहीं गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए खौफनाक हादसे के बारे में महिला बाइकर सिया ने मंगलवार को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, उसमें बैठे लोग नशे में लग रहे थे, उन्होंने आक्रामक तरीके से उनका पीछा किया और जानबूझकर टक्कर मारी।
  • घटना के बारे में बात करते हुए सिया ने उस डर को बयां किया जो उन्होंने एक अकेली महिला राइडर के तौर पर महसूस किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सड़कों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पंजाब में Drugs पर Kirron Kher का बड़ा बयान, BJP सरकार को लेकर किया बड़ा दावा। Punjab Election 2027
Lucknow Flood: बाढ़ में डूब रहा लखनऊ शहर, जिंदा रहने के लिए हजारों लोग रोते हुए छोड़ रहे घर