
Ashok Kharat Farji Baba Video Case: नासिक के कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात के कारनामों की चर्चा अब मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह हो रही है। एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला अब बड़े स्तर पर पहुंच चुका है। गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं, जिन्होंने आम जनता से लेकर सियासत तक को हैरान कर दिया है।
अशोक खरात पर कई महिलाओं के शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनकी वजह से पीड़ित महिलाओं की स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। इन वीडियोज के वायरल होने से महिलाओं को समाज में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सभी पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आपत्तिजनक वीडियोज को विभिन्न वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं। इससे पहले भी एक 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कई अन्य क्लिप्स सामने आईं। हालांकि, इनमें से कई वीडियो फर्जी थे। साइबर ठगों ने इसका फायदा उठाकर फेक लिंक शेयर किए। यूजर्स को क्लिक करने के लिए उकसाया पर्सनल डेटा और बैंक डिटेल्स की चोरी तक की। इस तरह के मामलों में साइबर एक्सपर्ट लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हैं।
नासिक जिले के सिन्नर का रहने वाला अशोक खरात खुद को अंकशास्त्री और ज्योतिषी बताता है। बीते 17 मार्च को उसे तब गिरफ्तार किया गया, जब एक महिला ने खरात पर धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने खुलासा किया है कि खरात ने आध्यात्म की आड़ में 150 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया है। यहां तक कि इस मामले में महाराष्ट्र के राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का नाम सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।