दिवाली के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गई है। शहर की सड़कें, मंदिर और प्रवेश द्वार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। हर तरफ उत्सव का माहौल है, रामनगरी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।