महंगे शौक पूरे करने के लिए पत्नी बन गई Call Girl, बेगूसराय की घटना उड़ा देगी होश!

Published : Apr 29, 2026, 03:02 PM IST
Begusarai Hotel Sex Racket Busted Woman Customer and Staff Arrested in Prostitution Case

सार

Begusarai Hotel Sex Racket Busted: बेगूसराय के होटल गणपति में पुलिस छापेमारी के दौरान देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। पश्चिम बंगाल की एक युवती, ग्राहक और होटल स्टाफ गिरफ्तार। मोबाइल से कई चौंकाने वाले सबूत भी मिले।

Begusarai Hotel Prostitution Racket Busted: बेगूसराय में पुलिस की एक छापेमारी ने उस कड़वी सच्चाई को सामने ला दिया, जहां चकाचौंध भरी जिंदगी, महंगे शौक और सोशल मीडिया के झूठे आकर्षण ने एक युवती को अपराध के दलदल में धकेल दिया। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती, एक ग्राहक और होटल स्टाफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, होटल में बिना उचित रजिस्टर मेंटेनेंस के बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान एक युवती को ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं।

होटल गणपति में पुलिस की बड़ी छापेमारी

बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में हाई-प्रोफाइल कॉल गर्ल्स को बुलाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर सदर एसडीओ अनिल कुमार और डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में महिला पुलिस और भारी पुलिस बल के साथ होटल में छापेमारी की गई। करीब 20 कमरों की तलाशी के दौरान पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 वर्षीय महिला को पटना निवासी विक्की कुमार नामक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: State Of Hormuz में बढ़ते खतरों पर UN में बोला भारत, कहा- जहाज़ों की सुरक्षा ज़रूरी

होटल मैनेजर और ग्राहक भी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में होटल स्टाफ सोना कुमार को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल प्रबंधन जानबूझकर इस अवैध धंधे को संचालित करने में सहयोग कर रहा था। होटल के रजिस्टर में भी कई तरह की विसंगतियां पाई गईं, जिससे पुलिस को शक और मजबूत हुआ कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि संगठित नेटवर्क का हिस्सा है।

दो शादियां, एक बच्चा और फिर अपराध की ओर बढ़ते कदम

पूछताछ के दौरान महिला ने जो कहानी बताई, उसने आधुनिक जीवन की चमक के पीछे छिपे खतरों को उजागर कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी करीब 7 साल पहले पश्चिम बंगाल के बारासात में हुई थी। वहां उसका एक बेटा भी हुआ। लेकिन अपने महंगे शौक पूरे न होने के कारण उसने पहला घर छोड़ दिया। करीब दो साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात पटना निवासी राहुल से हुई। दोनों के बीच संबंध बने और वह अपने बेटे को लेकर राहुल के साथ पटना आ गई, जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

14 हजार की नौकरी और बढ़ते महंगे शौक

महिला ने बताया कि राहुल की 14 हजार रुपये महीने की सैलरी उसके महंगे कपड़ों, ब्रांडेड मोबाइल और आधुनिक जीवनशैली की इच्छाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। नौकरी की तलाश के दौरान वह सोशल मीडिया पर एक अज्ञात महिला के संपर्क में आई। पहले उसे महंगे गिफ्ट्स और मोबाइल देकर विश्वास में लिया गया, फिर धीरे-धीरे उसे देह व्यापार के नेटवर्क में शामिल कर लिया गया। यहीं से उसकी जिंदगी ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

पिछले एक साल से ‘कॉल गर्ल’ के रूप में कर रही थी काम

महिला ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से कॉल गर्ल के रूप में काम कर रही थी। इतना ही नहीं, वह खुद भी ग्राहकों की मांग के अनुसार अन्य लड़कियों की व्यवस्था करती थी। पुलिस जांच में उसके मोबाइल से कई चौंकाने वाले सबूत मिले। व्हाट्सएप चैट में दर्जनों लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जिन्हें वह ग्राहकों को भेजती थी। इससे संकेत मिलता है कि मामला केवल व्यक्तिगत स्तर का नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

पति को गिरफ्तारी के बाद पता चली सच्चाई

गिरफ्तारी के बाद महिला ने अपने दूसरे पति राहुल को फोन कर बताया कि वह पुलिस कार्रवाई में फंस गई है। जब राहुल बेगूसराय पहुंचा, तब उसे अपनी पत्नी की असलियत का पता चला। यह घटना केवल कानूनी मामला नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक टूटन की भी कहानी बन गई।

कई जिलों में जाती थी ग्राहक मिलने पर

पुलिस के अनुसार, महिला पटना में रहते हुए बिहार के कई जिलों में ग्राहक मिलने पर जाती थी। यह संकेत देता है कि नेटवर्क राज्य के कई हिस्सों तक फैला हो सकता है। डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि होटल में बाहर से संदिग्ध महिलाओं को बुलाकर अवैध व्यवसाय कराया जाता था। छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ी धाराओं के तहत दोष सिद्ध होने पर 7 से 10 साल तक की कठोर सजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस होटल मालिक और इस पूरे रैकेट के पीछे बताई जा रही मास्टरमाइंड महिला की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: ‘अगर PM मोदी नहीं होते...’ CM योगी आदित्यनाथ की ये बात सुनकर चौंक जाएगा विपक्ष!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

29 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, कहीं EVM खराब तो कहीं जमकर हुआ बवाल
Breaking News: गुरुग्राम के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान