Yogi Adityanath On Pm Modi Speech: वाराणसी के नारी वंदन सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को नए भारत का निर्माता बताया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, काशी के विकास और विपक्ष की राजनीति पर बड़ा बयान दिया।

वाराणसी की धरती मंगलवार को एक बार फिर राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेशों की केंद्र बन गई, जब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) ग्राउंड में आयोजित ‘नारी वंदन सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को “नए भारत का निर्माता” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘विरासत से विकास’ की नई दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के अन्य दलों ने बाधा उत्पन्न की, जिसके खिलाफ पूरे देश में महिलाओं के बीच आक्रोश है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

नारी वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

वाराणसी में आयोजित ‘नारी वंदन सम्मेलन’ में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आधी आबादी और समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन का ही परिणाम है कि आज देश एक नए भारत का दर्शन कर रहा है। यह भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और समग्र विकास की अवधारणा को भी साकार कर रहा है। योगी ने कहा कि ‘विरासत से विकास’ की यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: ‘अगर वो Singham हैं, तो मैं Pushpa हूं’…बंगाल में IPS अफसर और TMC नेता के बीच टकराव से गरमाई सियासत

“देश में चार ही जातियां हैं”- पीएम मोदी के विजन का जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के उस विचार को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में चार ही जातियां हैं- नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता किसान। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही चार वर्ग पूरे समाज और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार की योजनाओं का केंद्र इन्हीं वर्गों को बनाया गया है ताकि आर्थिक स्वावलंबन, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दूरदर्शी सोच के साथ इन वर्गों को राजनीति और विकास की मुख्यधारा में लाकर ‘नए भारत’ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को मजबूत किया है।

Scroll to load tweet…

काशी आज दुनिया के आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11–12 वर्षों में काशी की पहचान पूरी तरह बदल गई है। जो काशी पहले केवल आध्यात्मिक पहचान तक सीमित मानी जाती थी, वह आज वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की शाश्वत चेतना आज भव्य काशी विश्वनाथ धाम के रूप में पुनः स्थापित हुई है। योगी ने कहा कि विरासत और विकास का जो अद्भुत संतुलन काशी में दिखाई देता है, वही आज पूरे उत्तर प्रदेश और देश में भी नजर आ रहा है।

नारी सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रहे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं जमीन पर उतारी गईं, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिली। इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन ने इस प्रक्रिया में बाधा डाली और संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यह इन दलों की नारी विरोधी सोच को दर्शाता है और देश की बहन-बेटियां इसे कभी नहीं भूलेंगी।

महिलाओं का समर्थन प्रधानमंत्री के साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के प्रयासों के खिलाफ देश की आधी आबादी का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि देश की महिलाएं प्रधानमंत्री के हर मिशन के साथ मजबूती से खड़ी हैं। प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने इस संदेश को और मजबूत किया।

काशी को मिली विकास की नई सौगात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। पिछले एक दशक में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जबकि 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं अभी प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर काशी को विकास की नई सौगात दी है। यह विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं, बल्कि रोजगार, पर्यटन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण से भी जुड़ा हुआ है।

Scroll to load tweet…

पूर्वोत्तर और बंगाल दौरे के बाद सीधे काशी पहुंचे पीएम

मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के बावजूद दोपहर से सम्मेलन में मौजूद महिलाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर भारत, West Bengal और Sikkim के दौरे के बाद सीधे काशी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां नारी शक्ति से संवाद करने, मां गंगा, मां अन्नपूर्णा और बाबा विश्वनाथ को नमन करने आए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल Anandiben Patel, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: State Of Hormuz में बढ़ते खतरों पर UN में बोला भारत, कहा- जहाज़ों की सुरक्षा ज़रूरी