CJP के कनॉट प्लेस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का अलर्ट क्यों? सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लेकर राष्ट्रगान की अनुमति की बात क्यों सामने आई? सेंट्रल पार्क बंद रहेगा तो 16 अक्टूबर को क्या होगा? देखें प्रदर्शन से जुड़े 5 बड़े अपडेट।
दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- भीड़ में शामिल न हों? 11 लोगों की अनुमति
नई दिल्ली: CJP के 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से वहां नहीं पहुंचने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक इलाके में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। हालांकि, कोर्ट की कार्यवाही के बाद पुलिस ने कहा है कि वह नियमों के तहत 11 लोगों के समूह को तिरंगा लेकर राष्ट्रगान की अनुमति देने पर विचार कर सकती है।
26
CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ जुटने की अपील की है।
पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल न होने को कहा है और धारा 163 के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को प्रशासनिक कारणों से बंद रहेगा।
पुलिस ने कहा कि तिरंगे के इस्तेमाल और राष्ट्रगान के लिए तय नियमों का पालन जरूरी होगा।
36
Connaught Place Protest: कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक क्यों नहीं लगाई?
यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में एक विक्रेता की याचिका के बाद पहुंचा था। याचिकाकर्ता की दलील थी कि कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होगा, खासकर त्योहारी वीकेंड पर।
एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांब्रे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच ने प्रदर्शन पर सीधी रोक लगाने से इनकार किया।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के उस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया, जिसमें भीड़ को कानून के दायरे में नियंत्रित करने की बात कही गई।
पुलिस ने व्यापारियों और बाजार संघों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों का भी हवाला दिया।
Delhi: DCP Neha Yadav says, "CJP appealed to the general public through social media as well as a press conference to gather at Central Park, Connaught Place, at 5:00 PM (October 16) and bring the national flag with them. The Aam Aadmi Party has also appealed to its workers, supporters and the general public to participate in the protest and gather there in large numbers. In view of the prevailing security and law-and-order situation, prohibitory orders under Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita are already in force in Connaught Place and surrounding areas to maintain peace and order and ensure the safety of people and public and private property. The New Delhi Municipal Council (NDMC) has also informed Delhi Police through a letter that Central Park will remain closed on October 16 and 17 for administrative reasons..."
यह आह्वान 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के बाद आया है। उस दौरान जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया था। CJP के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका पर झंडा फहराने के आरोप में जेल में होने की बात भी सामने आई है।
अभिजीत दिपके ने कार्रवाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश से जोड़ा है। AISA कार्यकर्ता नेहा बोरा ने प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी और हिरासत का भी आरोप लगाया है।
56
Supreme Court SIR Case और मुंबई प्रदर्शन
इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने SIR मामले में राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं की याचिकाओं पर चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारियों को नोटिस जारी किया। वहीं मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
66
व्यापारियों की चिंता: सीजेपी का रुख
त्योहारी सीजन (दशहरा वीकेंड) के दौरान व्यापार ठप होने के डर से स्थानीय व्यापारी संघों ने उपद्रव और रास्तों की बंदी रोकने की मांग की थी।
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'X' पर सवाल उठाया कि क्या सरकार हर विरोध वाली जगह को बंद कर देगी। विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।