
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात Arnab के प्रभाव के बीच तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में तेज झोंकों के कारण पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। महारानी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ मकान पर गिरने की घटना सामने आई है। इसके बाद प्रशासन ने गिरे हुए पेड़ों और मलबे को हटाने के लिए अभियान शुरू किया। तूफानी हवाओं के कारण शहर में लोगों की सुरक्षा और यातायात को लेकर चिंता बढ़ गई है। देखिए विशाखापत्तनम से तूफानी हवाओं के असर की ये तस्वीरें।