
देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिससे यह रहा है कि अब किसी और कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं। दरअसल, दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को रेपिस्टों उस वक्त अंजाम दिया जब अधिकारी और उनकी पत्नी जिम गए हुए थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़ंकप मचा हुआ है।
दिल्ली पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि यह घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है। पीड़िता के माता-पिता रोज की तरह पास में स्थित जिम में गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा और पहले लड़की का रेप किया। आरोपी ने पता ना चल जाए, इसलिए हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने मर्डर के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल का इस्तेमाल किया था। जिससे गला घोंटा गया था।
बता दें कि IRS अधिकारी की मृतका बेटी UPSC की तैयारी कर रही थी। वह कई सरकारी नौकरी के एक्जाम क्लियर कर चुकी थी। लेकिन उसने आईएएस बनने का सपना देखा था। लेकिन किसे पता था कि एक दरिंदा आएगा और उसके ड्रीम के साथ उसको की इस दुनिया से खत्म कर देगा। अब लोग इलाके में यही चर्चा कर रहे हैं कि जब इतने बड़े लोगों के बच्चे दिल्ली जैसी जगह सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा।
दिल्ली के कैलाश हिल्स थाने इलाके की पुलिस की शुरूआती जांच यह रेपिस्ट और हत्यारा कोई और नहीं IRS अधिकारी का पुराना नौकर 9 साल का राहुल मीणा मुख्य संदिग्ध है। बताया जाता है कि राहुल ने अफसर के घर पर करीब 8 महीने तक नौकरी की थी, वह किराने से लेकर सब्जी तक खरीदने के लिए बाजार जाता था। इसी दौरान उसने खर्चों में गड़बड़ी करने लगा तो IRS अफसर ने उनको नौकरी से निकाल दिया था। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने एक कार क्लीनर और घर में काम करने वाले एक अन्य नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।