
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिल रही है। मदुरै में Jailer 2 की रिलीज को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। थिएटर के बाहर फैंस ने जश्न मनाया और अपने चहेते स्टार के लिए जमकर नारे लगाए। कई प्रशंसकों ने रजनीकांत को तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताते हुए कहा कि उनका जलवा करीब पांच दशक से कायम है। फैंस को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। कुछ प्रशंसकों ने तो Jailer 2 के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद भी जताई।