
Gujarat Jail Bomb Threat: गुजरात की सभी केंद्रीय जेलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वडोदरा सेंट्रल जेल में पुलिस, क्राइम ब्रांच, Bomb Detection and Disposal Squad (BDDS) और Dog Squad ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वडोदरा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे परिसर की जांच शुरू की गई। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। आखिर ईमेल में क्या धमकी दी गई थी? क्या गुजरात की सभी केंद्रीय जेलें निशाने पर हैं? जानिए इस पूरे मामले की जानकारी।