
बिहार के पूर्णिया में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कई तीखे बयान दिए। हिमंता ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की चिंता छोड़कर दोबारा SIR कराया जाना चाहिए। उन्होंने बाबर और औरंगजेब का नाम लेकर भी विवादित टिप्पणी की। सोनिया गांधी को लेकर बांग्लादेश में शिफ्ट करने वाला उनका बयान भी चर्चा में है। EVM को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए हिमंता ने कहा कि विपक्ष अपनी जीत पर मशीन को सही और हार पर खराब बताता है। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी से इस्तीफे की चुनौती भी दी। देखिए पूर्णिया से हिमंता बिस्वा सरमा का पूरा बयान।