Hormuz Crisis: जहां से गुजरते थे 125 जहाज, अब सिर्फ 12 ही निकल रहे! ईरान जंग के बीच चौंकाने वाला डेटा

Published : Sep 21, 2026, 11:41 AM IST

Strait of Hormuz Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज से जहाजों का आना-जाना काफी कम हो गया है। Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वीकेंड सिर्फ 12 कमोडिटी जहाज ही यहां से गुजरे। जबकि जंग से पहले रोज करीब 125 बड़े मर्चेंट जहाज यहां से निकलते थे।

PREV
15
होर्मुज में 125 से 12 पर सिमटी जहाजों की गिनती

जंग की शुरुआत यानी 28 फरवरी से पहले की बात करें तो इस समुद्री रास्ते से रोजाना लगभग 125 बड़े मर्चेंट जहाज गुजरा करते थे। लेकिन हालिया वीकेंड पर यह आंकड़ा गिरकर महज एक दर्जन (12 जहाजों) पर आ टिका। पिछले हफ्ते यहां से 35 जहाजों ने सफर किया था, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में ये गिरावट करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

25
रविवार को सिर्फ 4 जहाज निकले, तेल और गैस की सप्लाई सुस्त

शिपिंग ट्रैकिंग डेटा फर्म 'केपलर' के आंकड़ों के मुताबिक, बीते रविवार को इस संकरे समुद्री रास्ते से सिर्फ 4 बड़े जहाज बाहर निकल सके। इनमें से दो जहाज रिफाइंड ऑयल प्रोडक्ट्स लेकर जा रहे थे, जबकि दो खाली गैस और बल्क कैरियर थे। वहीं, खाड़ी के अंदर सिर्फ दो छोटे तेल टैंकरों ने एंट्री ली। शनिवार को भी हालात कुछ खास नहीं थे, जब केवल 5 जहाजों ने खाद, खेती का सामान और एलपीजी लेकर यहां से प्रस्थान किया।

35
दुनिया के 20% कच्चे तेल पर मंडराया संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य को ग्लोबल इकोनॉमी की लाइफलाइन कहा जाता है। दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले कच्चे तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का करीब पांचवां हिस्सा (20%) इसी तंग रास्ते से होकर गुजरता है। अगर यहां जहाजों की रफ्तार यूं ही थमी रही, तो आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं, जिसका सीधा असर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के भाव पर पड़ सकता है।

45
ईरान का अमेरिका को जवाब, शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

सप्लाई ठप होने की चिंताओं के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह आसानी से यह रास्ता सामान्य नहीं होने देगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबफ ने दो-टूक कहा कि जब तक अमेरिका उनकी सभी शर्तें नहीं मान लेता और ईरान के अधिकारों को मान्यता नहीं देता, तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत बातचीत संभव नहीं है। ईरान ने बिचौलियों के जरिए अपनी शर्तें वॉशिंगटन तक पहुंचा दी हैं और साफ कहा है कि शर्तें पूरी हुए बिना होर्मुज का रास्ता नहीं खोला जाएगा।

55
अमेरिकी ठिकानों पर हमले की चेतावनी, गहराया नया खतरा

रास्ता बंद करने के साथ-साथ ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने अमेरिका को एक और सख्त चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका ने दोबारा उसके खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई या बमबारी करने की कोशिश की, तो पूरे मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और उनके हितों को निशाना बनाया जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories