MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Iran-US Tension: छुट्टी बीच में छोड़कर व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान से तनाव के बीच क्यों बदला प्लान?

Iran-US Tension: छुट्टी बीच में छोड़कर व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान से तनाव के बीच क्यों बदला प्लान?

Middle East Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैंप डेविड में अपना वीकेंड तय समय से पहले खत्म कर दिया और शनिवार को ही व्हाइट हाउस लौट आए। ये ऐसे समय हुआ जब ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ रहा है और UN जनरल एसेंबली सत्र न्यूयॉर्क में होने वाला है।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 21 2026, 07:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कैंप डेविड से अचानक लौटे ट्रंप
Image Credit : Getty

कैंप डेविड से अचानक लौटे ट्रंप

ट्रंप को कैंप डेविड में रविवार तक रहना था, लेकिन उन्होंने एक दिन पहले ही वॉशिंगटन लौटने का फैसला किया। इस अचानक बदलाव पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी नागरिकों के लिए नया सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इसमें क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
Image Credit : Getty

ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले समय में 'बहुत बड़ी चीजें; हो सकती हैं। उन्होंने ईरान को लेकर कई विकल्प खुले रखने की बात कही है। इनमें सैन्य कार्रवाई, आर्थिक दबाव और समझौते की कोशिश जैसे विकल्प शामिल हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

Related Articles

Related image1
US Iran Conflict: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, ट्रंप ने नहीं मानी तो होगी भयंकर जंग
Related image2
Trump Yemen Operation: सऊदी पर हूती हमलों के बीच क्या ट्रंप बड़ा ऑपरेशन करने वाले हैं? 5 संकेत
36
ईरान ने दी अमेरिका को जवाबी हमले की धमकी
Image Credit : Getty & X

ईरान ने दी अमेरिका को जवाबी हमले की धमकी

ट्रंप के बयानों और अमेरिका की संभावित अगली कार्रवाई के बीच ईरान की ओर से भी कड़ा संदेश आया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि अगर अमेरिका ने नया हमला किया तो पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और हितों को निशाना बनाया जाएगा। ईरानी सैन्य कमान का दावा है कि उसे ऐसी जानकारी मिली है कि अमेरिका कुछ क्षेत्रीय देशों की मदद से ईरान के खिलाफ फिर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

46
रियाद पर हूती हमले से बढ़ी टेंशन
Image Credit : X

रियाद पर हूती हमले से बढ़ी टेंशन

इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमलों ने भी हालात को और पेचीदा कर दिया है। रियाद पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा है। सऊदी अरब ने कहा कि उसकी सेना ने मिसाइलों को रोक दिया, जबकि स्थानीय तस्वीरों में एक अरामको (Aramco) फैसिलिटी के पास धुआं दिखाई देने की बात सामने आई। यमन के पश्चिमी तट पर रणनीतिक बंदरगाहों पर हूतियों के कब्जे से लाल सागर और बाब-अल-मंदब जैसे अहम समुद्री रास्तों को लेकर भी चिंता बढ़ी है।

56
तेल और समुद्री रास्तों पर भी असर
Image Credit : Getty

तेल और समुद्री रास्तों पर भी असर

मिडिल ईस्ट का मौजूदा तनाव सिर्फ सैन्य स्तर तक सीमित नहीं है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और बाब-अल-मंदब जैसे अहम समुद्री रास्तों पर दबाव बढ़ने से तेल और दूसरे सामान की आवाजाही प्रभावित होने की चिंता है। रिपोर्ट के मुताबिक, हूती प्रशासन ने दावा किया कि 10 से 18 सितंबर के बीच 318 जहाज इस रास्ते से गुजरे। वहीं फ्रांस समेत कुछ यूरोपीय देश संभावित ईंधन सप्लाई की दिक्कतों को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं।

66
फ्रांस ने ईरानी राजदूत को बुलाने का फैसला किया
Image Credit : Getty

फ्रांस ने ईरानी राजदूत को बुलाने का फैसला किया

मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरान और यूरोपीय देशों के बीच भी तनाव बढ़ा है। ईरानी अधिकारियों ने तेहरान में फ्रांसीसी दूतावास से जुड़े एक फ्रेंच भाषा केंद्र को बंद कर दिया। इसके बाद फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को तलब करने की बात कही। ईरान की न्यायपालिका ने केंद्र पर राजनयिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोप लगाए हैं। अब नजर यूएन जनरल एसेंबली (UN General Assembly) पर है, जहां अमेरिका और मिडिल ईस्ट के कई देशों के नेता मौजूद रहेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
ईरान
डोनाल्ड ट्रम्प
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Metro Cities को छोड़िए, यहां चढ़ रही है प्रॉपर्टी की कीमत! 5 साल में 63% उछाल
Recommended image2
जातिगत भेदभाव पर RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान, बदलाव के लिए लोगों से की एक बड़ी अपील
Recommended image3
Asian Games 2026: कौन हैं वरुण सान्याल? बिना खेले हुए बाहर, PM मोदी से है खास कनेक्शन
Recommended image4
मटर ₹2000, करेला-गाजर ₹600, वायरल वीडियो में सब्जियों के रेट सुन आ जाएगा पसीना
Recommended image5
Now Playing
अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप के एक्टिंग डेब्यू पर क्या कहा? बोलीं- 'बहुत क्यूट लग रहे हैं'
Related Stories
Recommended image1
US Iran Conflict: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, ट्रंप ने नहीं मानी तो होगी भयंकर जंग
Recommended image2
Trump Yemen Operation: सऊदी पर हूती हमलों के बीच क्या ट्रंप बड़ा ऑपरेशन करने वाले हैं? 5 संकेत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved