PNG Gas Connection: सिर्फ इन डॉक्युमेंट्स से घर में लगवा सकते हैं पाइपलाइन गैस

Published : May 11, 2026, 04:49 PM IST
How to Apply for PNG Gas Pipeline at Home Process Documents Cost and Benefits Explained

सार

PNG Gas Connection: LPG सिलेंडर महंगा होने के बीच अब लोग PNG गैस पाइपलाइन की ओर रुख कर रहे हैं। जानिए घर में PNG कनेक्शन कैसे लगवाएं, जरूरी दस्तावेज, खर्च, आवेदन प्रक्रिया और LPG के मुकाबले यह कितना सस्ता और सुविधाजनक है।

PNG Gas Pipeline Installation Process: मिडल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत के घरेलू बजट पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस सप्लाई प्रभावित होने के चलते LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अब पारंपरिक सिलेंडर छोड़कर PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की तरफ रुख कर रहे हैं।

PNG गैस कनेक्शन को आज के समय में ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती विकल्प माना जा रहा है। इससे बार-बार सिलेंडर बुक करने, डिलीवरी का इंतजार करने और अचानक गैस खत्म हो जाने जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। यही वजह है कि अब शहरी इलाकों में तेजी से घरों तक गैस पाइपलाइन पहुंचाई जा रही है।

अगर आप भी अपने घर में PNG गैस पाइपलाइन लगवाने की सोच रहे हैं, तो जानिए पूरा प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज, खर्च और LPG के मुकाबले यह कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव के इस आदमी ने जिंदा रहते करवा दी अपनी तेरहवीं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सरकार क्यों दे रही PNG को बढ़ावा?

भारत सरकार और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय लगातार PNG नेटवर्क को विस्तार देने पर जोर दे रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि PNG को LPG सिलेंडर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तेल और गैस संकट के दौर में पाइप्ड गैस सिस्टम लंबे समय में ज्यादा भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर सकता है। इसमें सिलेंडर की तरह गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहती, क्योंकि सप्लाई 24 घंटे जारी रहती है।

LPG सिलेंडर से कितना सस्ता पड़ता है PNG?

मई 2026 के उपलब्ध बाजार आंकड़ों के अनुसार, PNG गैस घरेलू LPG सिलेंडर की तुलना में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक सस्ती पड़ सकती है।

इसके अलावा PNG में उतनी ही गैस का भुगतान करना होता है जितनी आपने इस्तेमाल की है। यानी सिलेंडर की तरह एकमुश्त बड़ा भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती।

घर में PNG गैस पाइपलाइन कैसे लगवाएं?

Step 1: अपने इलाके की गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले यह जांचें कि आपके इलाके में PNG सेवा उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे:

Step 2: ‘New PNG Connection’ विकल्प चुनें

वेबसाइट के होमपेज पर “New PNG Connection” या “Apply for PNG Connection” सेक्शन में जाएं और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

Step 3: अपनी जानकारी भरें

ऑनलाइन फॉर्म में यह जानकारी भरनी होती है:

  • नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पूरा पता
  • शहर और पिनकोड

जानकारी सही भरना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसी आधार पर वेरिफिकेशन किया जाता है।

Step 4: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन के दौरान पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

जरूरी दस्तावेज

पहचान प्रमाण:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस

पता प्रमाण:

  • बिजली बिल
  • राशन कार्ड
  • रेंट एग्रीमेंट
  • प्रॉपर्टी पेपर

मालिकाना प्रमाण:

  • मकान मालिक होने पर प्रॉपर्टी टैक्स रसीद
  • किराएदार होने पर मकान मालिक का NOC

Step 5: आवेदन शुल्क जमा करें

फॉर्म पूरा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होता है। भुगतान के लिए:

  • UPI
  • नेट बैंकिंग
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड

जैसे विकल्प उपलब्ध रहते हैं।

Step 6: Verification और Installation

आवेदन जमा होने के बाद कंपनी की ओर से एक Reference Number जारी किया जाता है। इसके बाद अधिकारी आपके दस्तावेज और लोकेशन की जांच करते हैं।

सत्यापन पूरा होने के बाद घर में पाइपलाइन और मीटर लगाने की तारीख तय की जाती है।

PNG गैस कनेक्शन के बड़े फायदे

  1. सिलेंडर खत्म होने की टेंशन नहीं: PNG में 24 घंटे गैस सप्लाई मिलती है, इसलिए अचानक गैस खत्म होने की समस्या नहीं रहती।
  2. ज्यादा सुरक्षित: PNG हवा से हल्की होती है। गैस लीक होने पर यह तेजी से ऊपर उड़ जाती है, जिससे खतरा अपेाकृत कम माना जाता है।
  3. कम खर्च: मासिक बिलिंग सिस्टम होने के कारण एकमुश्त बड़ा खर्च नहीं करना पड़ता।
  4. जगह की बचत: घर में भारी सिलेंडर रखने की जरूरत खत्म हो जाती है।

किन बातों का रखें ध्यान?

  1. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें।
  2. किसी एजेंट या फर्जी कॉल से सावधान रहें।
  3. Installation के दौरान कंपनी के अधिकृत कर्मचारियों की पहचान जरूर जांचें।
  4. पाइपलाइन लगने के बाद समय-समय पर सर्विसिंग करवाते रहें।

क्या हर शहर में उपलब्ध है PNG?

फिलहाल PNG सेवा मुख्य रूप से बड़े शहरों और विकसित शहरी इलाकों में तेजी से विस्तार कर रही है। कई छोटे शहरों में भी अब पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया जा रहा है। अगर आपके इलाके में अभी PNG उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर कवरेज एरिया जरूर चेक करें।

क्या PNG भविष्य का बेहतर विकल्प है?

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में पाइप्ड नेचुरल गैस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है। बढ़ती LPG कीमतों, सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए शहरी परिवार अब PNG को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध है, तो यह घरेलू गैस जरूरतों के लिए एक सुविधाजनक और लंबे समय में किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: डॉलर बचाने का मोदी प्लान! इससे रुपया और अर्थव्यवस्था को कैसे मिलेगा फायदा?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Agra Accident: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, एम्बुलेंस-ऑटो की टक्कर में पिता-2 बेटों की दर्दनाक मौत
बाप रे! महीने का खर्चा 1.3 लाख, दिमाग चकरा देगा बेंगलुरु कपल का हिसाब