जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह महिला कर्मचारी दिलप्रीत भल्ला के गंभीर आरोपों के बाद विवादों में आ गए हैं। महिला कर्मचारी ने मंत्री राकेश सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। मामला सीएम मोहन यादव तक पहंचा है।
मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर अरविंद शाह इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। जिनकी अपने ही विभाग की एक महिला कर्मचारी के साथ लीव को लेकर बहर हो गई। इस दौरान अधिकारी ने दो टूक कहा-मेरे यहां कोई गड़बड़ी नहीं चलेगी। मैं जब मंत्री की भी नहीं सुनता, तो तुम कौन हो। अब यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक जा पहुंचा।
25
अरविंद शाह जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ
दरअसल, आईएएस अरविंद शाह जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। स्मार्ट सिटी की ही एक महिला प्रशासनिक कार्यकारी दिलप्रीत भल्ला ने शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलप्रीत ने कहा-जब मेरी पिछले महीने की सैलरी नहीं आई तो मैंने इसके बारे में विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव से पूछताछ की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आपका वेतन सीईओ साहब के कहने पर रोका गया है।
35
IAS पर महिला को अपमानित करने के आरोप
दिलप्रीत ने कहा जब सैलरी को लेकर आईएएस अरविंद शाह से बात कि तो उन्होंने मुझे चैंबर में बुलकार अपमानित किया। फिर अभद्रतापूर्वक चैंबर से बाहर जाने का आदेश दिया। महिला कर्मचारी ने बाहर निकलते हुए कहा कि वह इसकी शिकायत मंत्री तक से करेंगे। तो शाह ने मंत्री राकेश सिंह को गाली देते हुए कहा-मैं उनको भी देख लूंगा, किसी के दवाब में काम नहीं करता हूं।
बता दें कि यह आईएएस अरविंद शाह वही हैं जो पहले भी मंत्री राकेश सिंह द्वारा अपमानित किए जाने की शिकायत आईएएस एसोसिएशन से कर चुके हैं। अब स्मार्ट सिटी की एक महिला कर्मचारी ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच विवाद ने एक बार फिर प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
55
कौन हैं IAS अधिकारी अरविंद कुमार शाह
बता दें कि अरविंद कुमार शाह मध्य प्रदेश कैडर के 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह NIT भोपाल से स्नातक हैं और 2014-2018 तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुके हैं। अप्रैल 2026 में जबलपुर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ के रूप में कार्यरत थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।