Heatwave Alert: 5 तस्वीरें बता रहीं गर्मी नहीं आग बरस रही, जानवर भी अब चीखने लगे

Published : Apr 28, 2026, 05:30 PM IST

उत्तर भारत समेत देश भर में गर्मी के कहर ने लोगों को जीना मश्किल कर दिया है। आलम यह है कि अभी अप्रैल ही चल रहा है और तापमान 47 डिग्री पार जा चुका है। सबसे बुरे हालात यूपी-एमपी और राजस्थान-महाराष्ट्र के हैं। जहां गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

PREV
15
गर्मी के कहर से ना इंसान ना जानवर कोई नहीं बचा

उत्तर प्रदेश, मंध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, महाराष्ट्र और बिहार समेत देश के अधिकतर राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव के कारण हालात बुरे हो गए हैं। दोपहर 12 से 4 बजे तक ऐसा लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। क्योंकि तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इंसान तो इंसान इस गर्मी से जानवरों को भी परेशानी हो रही है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं जो दिखाती हैं कि इस बार गर्मी कहर से कोई नहीं बच पाएगा।

25
जब गर्मी से परेशन हो गया बाघ

यह तस्वीर दिल्ली चिड़ियाघर की है। जहां एक बाघ जब गर्मी से परेशन हो गया तो वह दोपहर में बाड़े के अंदर बने तालाब में पहुंचा। जहां उसने गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने लगा।

35
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसता बंदर

गर्मी में पानी ही अमृत है, चिल्लाती धूप में अगर पानी मिल जाए तो सारी गर्मी दूर हो जाती है। कुछ ऐसा ही यह एक बंदर कर रहा है।  सरसैया घाट पर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर बोतल से पानी पी रहा है।

45
हाथी राज लक्ष्मी को भीषण गर्मी में यूं मिला सुकून

कौन कहता है कि गर्मी सिर्फ इंसानों की लगती है, गर्मी से तो सब परेशान हैं। इस तस्वीर में देखिए  मादा हाथी राज लक्ष्मी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पानी से स्नान का आनंद ले रही है।

55
बाघ गर्मी से बचने के लिए छांव में बैठा

बाहर निकलो तो ऐसा लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही है। हर कोई छांव में रहना चाहता है।  दिल्ली चिड़ियाघर में बाड़े के अंदर एक बाघ गर्मी से बचने के लिए छांव में बैठा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories