IMD Heatwave Alert: इस साल गर्मी अप्रैल में ही सारे रिकार्ड तोड़ने को है। यूपी, एमपी, दिल्ली, राजस्थान के कई शहरों के लिए IMD का हीटवेव अलर्ट जारी है। इस बीच यूपी का बांदा 47.6°C रिकॉर्ड तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर बन गया । मई में तापमान 50°C तक पहुंचने की चेतावनी है। जानें पूरा मौसम अपडेट।

IMD Weather Heatwave Alert: इस बार गर्मी ने ऐसा तेवर दिखाया है कि कई शहरों के रिकॉर्ड टूट गए। अप्रैल ने ही मई-जून जैसी गर्मी दिखा दी है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार 45°C से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानिए IMD के अनुसार मौसम का हाल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बांदा बना सबसे गर्म शहर, 47.6°C तक पहुंचा पारा

सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा देश ही नहीं, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया। यहां तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 और इसी साल अप्रैल में 47.4°C तक पारा पहुंच चुका था, लेकिन इस बार नया रिकॉर्ड बन गया। राजस्थान के जैसलमेर में भी गर्मी कम नहीं रही, यहां तापमान 46.4°C दर्ज हुआ। वहीं मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C तक पहुंच गया, जो पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है।

बांदा ही नहीं कई शहर का तापमान 46°C के पार

सिर्फ बांदा ही नहीं, देश के कई शहरों में अप्रैल में भीषण गर्मी देखने को मिली। जिसमें

  • बाड़मेर- 46°C
  • वर्धा- 46.5°C
  • अमरावती- 46.6°C
  • अकोला- 46.3°C

यानि उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का असर एक साथ दिख रहा है।

अप्रैल में 45 बार 45°C पार, 4 साल में सबसे गर्म महीना

इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार अलग-अलग शहरों में तापमान 45°C से ऊपर गया है। यह आंकड़ा बताता है कि यह अप्रैल पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 2022 में यह आंकड़ा 56 था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

बड़े शहरों का टेंपरेचर: दिल्ली-जयपुर भी तपे

28 अप्रैल को प्रमुख शहरों में भी तापमान काफी ऊंचा रहा। जिसमें-

  • जयपुर- 41°C
  • दिल्ली- 40°C
  • लखनऊ- 39°C
  • भोपाल- 42°C
  • अहमदाबाद- 43°C
  • रायपुर- 44°C
  • हालांकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में तापमान थोड़ा कम रहा, लेकिन उमस ने वहां भी लोगों को परेशान किया।

हीटवेव को लेकर सरकार अलर्ट पर: अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट

तेज गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट तैयार की जाए। दिल्ली में भी राहत के लिए बसों और बस स्टॉप पर ठंडा पानी और ORS देने की तैयारी की जा रही है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल: कहीं लू, कहीं बारिश और आंधी

29 अप्रैल को यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है, तो वहीं उत्तराखंड में ओले और तेज आंधी की संभावना है। वहीं 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा है। कई राज्यों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

28 अप्रैल को मौसम ने बदला मिजाज: कई राज्यों में बारिश और ओले

एक तरफ गर्मी चरम पर है, तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में मौसम ने अचानक करवट भी ली है। राजस्थान में आंधी और ओले गिरे। बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश, कई जिलों में अलर्ट है, तो पंजाब और चंडीगढ़ में भी बारिश से राहत मिलती नजर आई। कुछ जगहों पर तेज आंधी (80 किमी/घंटा तक) और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

IMD का अलर्ट अभी गर्मी से राहत नहीं, मई में और बढ़ेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, अभी थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा। अनुमान है कि राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान 48-50°C तक जा सकता है और लू का असर और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

गर्मी से बचने के आसान टिप्स, जानिए क्या करें?

  • बहुत जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी और ORS लें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • धूप में निकलते समय सिर ढकें।