“मैंने इस्तीफा नहीं दिया…” IAS रिंकू सिंह राही का बड़ा खुलासा, राष्ट्रपति को लिखा था ये पत्र

Published : Apr 01, 2026, 07:01 PM IST
ias rinku singh rahi resignation clarification letter president

सार

IAS Rinku Singh Rahi: आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे की खबरों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने नौकरी नहीं छोड़ी, बल्कि राष्ट्रपति को टेक्निकल रेजिगनेशन का पत्र लिखा था। जानिए पोस्टिंग विवाद और उनके बयान की पूरी कहानी।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक आईएएस अधिकारी का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। चर्चा यह थी कि आईएएस रिंकू सिंह राही ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब खुद रिंकू सिंह राही सामने आए हैं और उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है।

उन्होंने साफ कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि राष्ट्रपति को भेजे गए अपने पत्र में टेक्निकल रेजिगनेशन (Technical Resignation) की मांग की थी। उनका कहना है कि उनकी मंशा नौकरी छोड़ने की नहीं, बल्कि सिस्टम में मौजूद कुछ खामियों की ओर ध्यान दिलाने की है।

पोस्टिंग नहीं मिलने पर लिखा था पत्र

आईएएस रिंकू सिंह राही ने बताया कि उन्होंने 26 मार्च को राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा था। यह पत्र उन्होंने इसलिए लिखा क्योंकि उन्हें काफी समय से कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बतौर आईएएस उनसे काम नहीं लेना चाहती, तो उन्हें उनकी मूल सेवा यानी पीसीएस (Provincial Civil Service) कैडर में वापस भेज दिया जाए। रिंकू सिंह राही के अनुसार, उन्हें पद या पोस्टिंग की चिंता नहीं है। उनका कहना है कि जहां भी सरकार उन्हें काम देगी, वह पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: AC बंद-बिजली महंगी और...जंग के बीच श्रीलंका वासियों पर एक साथ आई दर्जनों मुसीबत!

“मैं नौकरी छोड़ना नहीं चाहता”

रिंकू सिंह राही ने साफ किया कि उनका उद्देश्य नौकरी छोड़ना नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ अधिकारी सरकारी सिस्टम को ठीक से समझ नहीं पाते और निराश होकर नौकरी छोड़ देते हैं। लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं है। वह सेवा में बने रहकर काम करना चाहते हैं। उनका मानना है कि सरकारी सिस्टम में कुछ कमियां हैं, जिन्हें सुधारा जा सकता है और इसी भावना से उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था।

मीडिया ने गलत मतलब निकाल लिया

आईएएस रिंकू सिंह राही ने कहा कि उनके पत्र का मीडिया में गलत अर्थ निकाल लिया गया। कई जगह यह खबर चलने लगी कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की अपनी जिम्मेदारी होती है और वही उसे निभानी चाहिए। ऐसे में वह खुद यह बताने नहीं जाएंगे कि उन्हें पोस्टिंग क्यों नहीं दी जा रही है।

“पहले भी झेल चुका हूं पनिशमेंट”

रिंकू सिंह राही ने यह भी कहा कि वह पहले ही पोस्टिंग और पनिशमेंट का दंश झेल चुके हैं। उनके अनुसार, शायद आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी जूनियर आईएएस अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ हो। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अच्छा संदेश नहीं देतीं।

वेतन लेने से भी किया इनकार

रिंकू सिंह राही ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर उन्हें काम नहीं दिया जाएगा, तो वह वेतन भी नहीं लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले शाहजहांपुर में वकीलों के सामने उठक-बैठक लगाने की घटना के बाद भी वह काफी चर्चा में आए थे। अब राष्ट्रपति को लिखे गए उनके पत्र ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें: अब पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे? 7 साल बाद भारत पहुंचने वाला है ईरानी तेल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'उल्टा-सीधा Statement देते हैं' राज्यसभा में जब Mallikarjun Kharge और Kiren Rijiju में हुई तीखी बहस!
AC बंद-बिजली महंगी और...जंग के बीच श्रीलंका वासियों पर एक साथ आई दर्जनों मुसीबत!