IIT Bombay: साहिल वाकोडे केस में दोस्त ने खोले कई राज, जातिवाद को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Published : Sep 21, 2026, 07:03 PM IST

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के बाद मामला काफी चर्चा में है। छात्र का शव बीते शुक्रवार को IIT बॉम्बे कैंपस स्थित उसके हॉस्टल के कमरे में मिला था। इस मामले में अब छात्र के एक करीबी दोस्त ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

PREV
15
परीक्षा से पहले कैसा था साहिल का व्यवहार?
  • साहिल के बेहद करीबी दोस्त यतीश कुमार ने NDTV से बातचीत के दौरान बताया कि उसने कभी उसमें ऐसा कोई बदलाव नहीं देखा था, जिससे ऐसा लगे कि वह अपनी जान लेने जैसा कदम उठा सकता है। दोस्त के मुताबिक, परीक्षा से करीब 4-5 दिन पहले जब वह साहिल से मिला तो सबकुछ नॉर्मल था।
  • साहिल के दोस्त यतीश के मुताबिक, परीक्षा से चार-पांच दिन पहले वो साहिल से मिला तो वो बिल्कुल कूल और खुशमिजाज लग रहा था। किसी ने भी साहिल के व्यवहार में कुछ असामान्य नहीं देखा था और न ही किसी ने सोचा था कि वह आत्महत्या कर सकता है।
25
परीक्षा वाले दिन क्या हुआ था?
  • परीक्षा के दिन की घटना के बारे में यतीश ने कहा कि साहिल "चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था"। प्रोफेसर उन्हें कमरे से बाहर ले गए। संस्थान ने कहा कि उन पर DAC (डिसिप्लिनरी एक्शन कमिटी) की कार्रवाई नहीं की गई थी। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ।
  • साहिल के दोस्त यतीश ने कहा कि उन्हें साहिल के साथ बिताया शुरुआती समय आज भी याद है। उन्होंने बताया कि जब वह पहले साल में थे, तब साहिल उनके बगल वाले कमरे में रहते थे।
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र यतीश ने कहा, जब मैं पहले साल में था, तो वे मेरे बगल वाले कमरे में रहता था। वे मेरे शुरुआती दोस्तों में से एक था। मैं उसके साथ बैडमिंटन खेलता था।
35
जातिवाद और भेदभाव के आरोपों पर क्या कहा?
  • साहिल के दोस्त यतीश के मुताबिक, "मुझे नहीं लगता कि जातिवाद कोई मुद्दा था। मेरा मतलब है, मैंने कभी इसका अनुभव नहीं किया।"
  • हालांकि, साहिल के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें IIT बॉम्बे कैंपस में संस्थागत उत्पीड़न और जाति-आधारित भेदभाव का सामना करना पड़ा, जिसके चलते साहिल ने आत्महत्या की।
45
‘चीटिंग गलत है, लेकिन छात्र की मानसिक स्थिति समझना जरूरी’
  • यतीश ने कहा कि असली समस्या कहीं और हो सकती है और इसकी शुरुआत छात्रों पर पड़ने वाले भारी दबाव से होती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल करना गलत है, लेकिन कार्रवाई करते समय छात्र की मानसिक स्थिति को समझना और उससे बातचीत करना भी जरूरी है।
  • साहिल को याद करते हुए यतीश ने कहा, "हम सब उसे बहुत याद करते हैं। पूरा कॉलेज साहिल को याद करता है। मतलब, इस तरह किसी दोस्त को खोना सामान्य बात नहीं है।"
55
प्रोफेसर के समर्थन में IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम
  • IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने परीक्षा के दौरान निगरानी करने वाले प्रोफेसर सूर्य नारायण के प्रति समर्थन जताया है। इस केस में उनका नाम आने के बाद उन्हें स्टूडेंट वेलफेयर के डीन पद से हटा दिया गया था।
  • फैकल्टी फोरम ने कहा कि जब प्रोफेसर को पता चला कि छात्र के पास बिना परमिशन स्मार्टफोन है और वह उसका इस्तेमाल कर रहा है, तो उन्होंने संस्थान के तय नियमों के अनुसार कार्रवाई की थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories