
देश की राजधानी दिल्ली में आज सियासी हलचल तेज होने वाली है। रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी महारैली आयोजित होने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सियासी हलचल तेज होने वाली है। रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी महारैली आयोजित होने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 4000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, जबकि पूरे मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है। 200 से ज्यादा CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी होगी। आखिर क्या है रैली का पूरा कार्यक्रम और किन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध? देखिए पूरी रिपोर्ट।