
Indian Army Diwali: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में LoC पर तैनात जवानों ने सेना के साथ दिवाली मनाई। परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा कर रहे सैनिकों ने देशवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। देखिए सीमा पर दिवाली के खास दृश्य और जवानों का संदेश।
Indian Army Diwali: जब पूरा देश घरों में रोशनी और दीप जलाकर अपनों के साथ दीवाली मना रहा होता है, तब हमारी सरहदों पर तैनात देश के वीर जवान बर्फीली हवाओं और बंदूकों के साये में पहरा दे रहे होते हैं। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने इस बार भी अपने अदम्य साहस और हौसले के साथ सरहद पर ही दिवाली मनाई। अपनों से कोसों दूर देश के इन रक्षकों का यह जश्न और उनका जज्बा हर देशवासी की आंखें नम कर देने के साथ-साथ सीना गर्व से चौड़ा कर देता है। अपनों से दूर देश की रक्षा कर रहे जवानों के हौसले और जश्न की पूरी कहानी यहां देखें…।