
CM मोहन यादव ने मंच से लगा दिया 'JP नड्डा मुर्दाबाद' का नारा... देखें वायरल वीडियो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोपाल में आयोजित एक रैली के दौरान मंच से नारे लगाते हुए सीएम मोहन यादव की जुबान अचानक फिसल गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोपाल में आयोजित एक रैली के दौरान मंच से नारे लगाते हुए सीएम मोहन यादव की जुबान अचानक फिसल गई। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के लिए गलती से 'मुर्दाबाद' का नारा लगा दिया। हालांकि, उन्हें तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने नारा सुधारते हुए 'जिंदाबाद' कहा। लेकिन इस दौरान उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी और पास मौजूद मंत्री कृष्णा गौर के रिएक्शन कैमरे में कैद हो गए। अब यही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।