ईरान की कमाई का असली सोर्स क्या है? जहां महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में 217 मौत का दावा

Published : Jan 10, 2026, 07:40 PM IST

Iran Economy: ईरान में महंगाई के खिलाफ 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कम से कम 217 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। ज्यादातर मौतें गोली लगने से हुई हैं। आइए जानते हैं ईरान की कमाई का सोर्स क्या है

PREV
15

ईरान में क्यों भड़का गुस्सा?

ईरान में सालों से महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी और आर्थिक तंगी ने ईरानी युवाओं में गहरी नाराजगी पैदा की है। इसी को लेकर 28 दिसंबर को तेहरान से विरोध शुरू हुआ और अब धीरे-धीरे करीब 100 शहरों तक पहुंच चुका है।

25

ईरान में क्या-क्या समस्याएं हैं?

ईरान में महंगाई ही एक समस्या नहीं है। वह पहले से ही इजराइल के साथ संघर्ष कर रहा है। उस पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं। उसकी गिरती अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। बिजली और पानी की कमी भी देशभर में बनी हुई है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार के अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं है।

35

ईरान में कितनी महंगाई है?

दिसंबर 2025 में ईरानी मुद्रा रियाल गिरकर 1.45 मिलियन प्रति अमेरिकी डॉलर पर आ गई है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है। खाने-पीने की चीजों की कीमतें 72% तक महंगी हो चुकी हैं, दवाओं के दाम 50% तक बढ़ चुके हैं। 2026 के बजट में 62% टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है। इन वजहों ने भी GenZ का गुस्सा भड़काया है।

45

ईरान की कमाई का सोर्स क्या है?

ईरान के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है। उसके पास करीब 209 बिलियन बैरल तेल है। यही उसकी कमाई का असली सोर्स है। इसके अलावा प्राकृतिक गैस निर्यात से भी आय आती है। साल 2024 में करीब 22.18 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ, जिसमें तेल और पेट्रोकैमिकल्स का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा। 2025 में प्रतिबंध और निर्यात में कमी की वजह से व्यापार का घाटा 15 बिलियन डॉलर तक पहुंचा।

55

ईरान किन देशों को तेल निर्यात करता है?

ईरान चीन, तुर्की, UAE और इराक को सबसे ज्यादा निर्यात करता है। अकेले चीन को ही 90% तक तेल निर्यात करता है। ईरान ने INSTC कॉरिडोर और चीन के नए ट्रांजिट रूट्स खोलने की भी कोशिश की है। बावजूद इसके प्रतिबंध और परमाणु समझौते की अनिश्चितता के कारण व्यापार और मुद्रा स्टेबल नहीं हो पा रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories