
इजरायल में चुनाव के बीच सबसे बड़ा सवाल है- क्या प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता बरकरार रहेगी या देश को नई सरकार मिलेगी? युद्ध के माहौल में इजरायली नागरिकों के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। इसके अलावा सेना में अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदियों की भर्ती और फिलिस्तीन के भविष्य जैसे मुद्दे भी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इस बीच, इजरायल के पूर्व IDF मेजर एरियल एवरबुख ने चुनावी माहौल, संभावित राजनीतिक बदलाव और नई सरकार के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपनी राय रखी है। आखिर सत्ता बदली तो इजरायल की सुरक्षा और युद्ध की रणनीति पर क्या असर पड़ सकता है?