
मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महा नवमी के मौके पर फिल्मी सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। अभिनेत्री काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ इस खास आयोजन में पहुंचीं। इनके अलावा अभिनेत्री नायरा एम. बनर्जी भी समारोह में नजर आईं। दुर्गा पूजा के इस उत्सव में पारंपरिक अंदाज और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के इस चर्चित पूजा पंडाल में फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। देखिए महा नवमी समारोह की खास झलकियां।