धुरंधर के गाने पर PM मोदी की Gen-Z के बीच धमाकेदार एंट्री, पहली बार देखिए ये खास VIDEO

Published : Sep 08, 2026, 03:11 PM IST
PM MODI

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में आयोजित जेन-जी के बीच जिस तरह से एंट्री ली वह देखने लायक था। क्योंकि एक तरफ युवा मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बैकग्राउंड में ‘धुरंधर’ फिल्म का गाना ‘आरी आरी’ बज रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरो पर पहुंचे। इस दौरान पीएम ने वडोदरा में जेन-जी के बीच जिस तरह से एंट्री ली वह देखने लाइक थी। जैसे ही प्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच और मंचच पर पहुंचे तो बॉलीवुड के गाने बजने लगे। पहले जहां क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। फिर क्या था, इस इवेंट का माहौल ही बदल गया। ऐसे लग रहा था जैसे यह कोई राजनीतिक नहीं,बल्कि यूथ का फंक्शन लग रहा था।

मोदी की युवाओं के बीच स्टालिश अंदाज में एंट्री

बता दें कि पीएम की युवाओं के बीच स्टालिश अंदाज में एंट्री चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि यह पहला मौका था जब पीएम PM रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे। वहीं जेन-जी ने भी दिल से पीएम का वेलकम किया। किसी ने मोदी मोदी के नारे लगाए तो किसी ने मोदी के नाम की टी-शर्ट पहन रखी थी। हर तरफ युवाओं ने अपने मोबाइल की टॉर्च ऑन करके पॉजिटिव साइन दिया।

पीएम ने युवाओं से 25 मिनट तक की बात

वडोदरा में पीएम मोदी के इस जेन-जी मिनट संवाद कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। इस दौरान पीएम ने करीब 25 मिनट तक उनसे बात की। वह मुस्कुराते हुए छात्रों के सवालों का जबाव दे रहे थे। कोई उनके साथ सेल्फी ले रहा था तो किसी ने उनकी इस यादगार एंट्री का वीडियो भी बनाया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
विशाखा राउत कौन हैं? पूर्व मेयर से BMC नगरसेविका तक का सफर, क्यों रद्द हुई सदस्यता