Save Petrol Diesel : दर्जनों कार के काफिले वाले मंत्री रिक्शा में कर रहे सफर, एक CM ने तो गजब ही कर दिया

Published : May 14, 2026, 08:12 PM ISTUpdated : May 14, 2026, 08:18 PM IST
pm modi fuel saving appeal impact on ministers and cms

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब नेताओं और मंत्रियों के व्यवहार में भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ई-रिक्शा में सफर करते नजर आए और लोगों से ईंधन बचाने की अपील की। वहीं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री Inder Singh Parmar दमोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रेन से पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। आम आदमी ही नहीं, मंत्री-विधायक भी इस पहल को अमल करते दिखे। पीएम के आह्वन पर एक मंत्री ने ई-रिक्शा से सफर किया तो दूसरे ने ट्रेन में यात्री की वहीं एक राज्य के मुख्यमंत्री तो बुलेट चलाकर सीएम हाउस से विधानसभा तक पहुंचे।

जब ई-रिक्शा में सवार हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल

तस्वीर में नजर आ रहे यह क्रेंदीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अर्जुन राम मेघवाल हैं। जो गुरवार को पीएम मोदी की ईधन सेविंग अपील पर ई-रिक्शा से में बैठे नजर आए। उन्होंने आम आदमी को संदेश देत हुए अपीलकी है कि वह जितना हो सके उतना पेट्रोल-डीजल की सेविंग करें।

ट्रेन में सवार हुए कैबिनेट मंत्री

वहीं दूसरी तस्वीर नजर आ रहे यह मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार हैं। जो भोपाल में रहते हैं, लेकिन वह दमोह जिले के प्रभारी हैं। उनको गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दमोह जाना था। तो उन्होंने पीएम मोदी की अपील को सार्थक करते हुए ट्रेन में यात्रा करके इवेंट में पहुंचे।

जब बाइक से चलाते हुए दिखे सीएम फडणवीस

यह फ्यूल सेविंग की यह तस्वीर सबसे शानदार है, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नजर आ रहे हैं। वह गुरुवार को पीएम मोदी की अपील पर और जनता को संदेश देने के लिए बाइक चलाकर सीएम हाउस से विधनासभा भवन तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि फडणवीस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें साफ साफ लिखा है कि सभी मंत्री-विधायक और अधिकारी 50 प्रतिशत पेट्रोल डीजल बचाने के लिए काफिले में गाड़ियों का इस्तेमाल कम करें।

 

यूपी से एमपी तक सीएम ने जारी की सख्त एडवाइजरी

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लेकर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सरकार वाहनों और मंत्री-विधायकों को पेट्रोल-डीजल में 50 प्रतिशत की कौटती के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कई स्टेट में तो सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम कर दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आंधी-तूफान में टीन के साथ उड़ गया बरेली का ये आदमी, खौफनाक VIDEO देख दहल गए लोग
West Bengal News: पोस्ट पोल हिंसा पर सियासत तेज! अग्निमित्रा पॉल ने खोली ममता सरकार की पोल