New PMO : पुराने से कितना अलग है PM मोदी का नया ऑफिस, क्यों रखा ‘सेवा तीर्थ’ नाम

Published : Feb 13, 2026, 05:44 PM IST

New PMO Seva Teerth : प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी ने आज अपने नए दफ्तर यानि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का उद्घाटन किया। पहले ही दिन पीएम मोदी ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों पर साइन किए।  

PREV
15

नया PMO में आधुनिक सुविधाओं और अभेद्य सुरक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नया पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की नई बिल्डिंग ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह दफ्तर आधुनिक सुविधाओं और अभेद्य सुरक्षा से लैस है।  इसके साथ ही अब 95 साल तक भारत की सत्ता का केंद्र रहने के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पता बदल गया है।

25

रायसीना हिल से शिफ्ट हुआ PMO

उद्घाटन के साथ ही आज से ही PMO रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया है। इसके साथ ही पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए PMO ‘सेवा तीर्थ’ में महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े कई अहम फैसलों की फाइलों पर साइन किए।

35

नए PMO को सेंट्रल विस्ट्रा प्रोजेक्ट के तहत बनाया

बता दें कि प्रधानमंत्री की नए दफ्तर वाली नई बिल्डिंग को सेंट्रल विस्ट्रा प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। जो दिखने में जितनी भव्य है उससे कहीं ज्यादा वह स्मार्ट है। वहीं पीएम मोदी अपने दफ्तर की जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उस कुर्सी के पीछे भारत का राष्ट्रीय प्रतीक लगा है।

45

सेवा तीर्थ का क्या है मतलब क्यों बदला गया इसका नाम

इस नए पीएमओ सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय हैं, जो पहले अलग-अलग जगह पर हुआ करते थे, अब एक ही बिल्डिंग में हैं। नए पीएमओ का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है। जिसका मतलब है ‘सेवा का स्थान’। इससे पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 में इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया।

55

189 करोड़ की लागत से बना है नया PMO

बता दें कि करीब 1189 करोड़ की लागत से बने नए पीएमओ की बिल्डिंग करीब 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) में बनी है। प्रधानमंत्री की इस कार्यालय को एल एंड टी कंपनी ने बनाया है। इस सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में कुल 3 इमारतें हैं- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। यह बिल्डिंग नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories