Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम में महिलाओं ने जो करानामा किया वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां चार महिलाओं ने सेल्समैन को बातों में उलझाए रखा और मौका मिलते ही बड़ा हाथ मार लिया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आई एक चौंकाने वाली वारदात ने हर व्यपारी और पुलिस के होश उड़ा दिए हं। यहां एक महिलाओं के एक ग्रप ने महज 13 सेकंड में एक दुकान से 14 लाख रुपए के सोने के गहने चुरा लिए...महिला में चोरी करने के दौरान बेहद साहसिक नजर आई।
25
प्रयागराज के कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का मामला
दरअसल, यह पूरा मामला प्रयागराज के कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का है। जहां तीन से चार महिलाएं ग्राहक बनकर गहने खरीदने की बोलकर दुकान में पहुंची हुई थीं। लेकिन इस दौरान दुकानदार दूसरे लोगों को आभूषण दिखाने में व्यस्त था और काउंटर पर कोई नहीं था।
35
यहां वहां देखा और दिया अंजाम
कुछ देर बाद महिला ने पूरी दुकान की पहले रैकी की, उसने देखा कहां कौन बैठा है और कहां देख रहा है। इस दौरान उसकी साथी महिलाएं भी पैनी नजर से लोगों को देख रही थीं। मौका मिलते ही महिला ने चुपके से कांच के शोकेस से सोने की बालियों वाला डिस्प्ले पैड उठा लिया।
शोरूम में ज्वैलरी चोरी का यह पूरा मामला 14 मिनट का है, जहां महिला ने 14 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिए। लेकिन वह यह नहीं भाप पाई की उसकी यह पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई।
55
चोरी कर यहां छिपाया गोल्ड
चोरी करने के बाद महिला ने ज्वैलरी का वह बॉक्स अपने साथ वाली महिला को दे दिया। जिसने अपने साड़ी और चुनरी में छिपा लिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।