Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 34 हजार रुपये का ऑफर, विदेश भेजने का वादा और कैलिफोर्निया कनेक्शन सामने आया है। आखिर इस हमले के पीछे कौन था और कैसे रची गई पूरी साजिश?
अमेरिका से लाइव था मास्टरमाइंड, 34 हजार में तय हुई थी सुपारी
TIGER SHROFF FIRING: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ सामने आ रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे कांड का कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित विदेश में बैठकर इस खूनी खेल को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस और जाँच एजेंसियों के शिकंजे में फंसे आरोपियों ने भागने के लिए कई पैंतरे बदले, लेकिन आखिरकार पुलिस की मुस्तैदी से धरे गए।
25
Tiger Shroff Firing Case: अनिल पंडित की क्या भूमिका?
पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि इस साजिश की जड़ें विदेश तक फैली हुई हैं:
अमेरिका से लाइव: जिस वक्त मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां बरसाई जा रही थीं, उस दौरान मास्टरमाइंड अनिल पंडित कैलिफोर्निया से वीडियो कॉल पर लाइव जुड़ा हुआ था।
सुपारी का ऑफर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के संदेही पंडित ने आरोपी रेहान को इस वारदात को अंजाम देने के लिए 34,000 रुपये देने और विदेश भेजने का लालच दिया था।
समीर की गिरफ्तारी: हमलावरों और अनिल पंडित के बीच कड़ी जोड़ने वाले समीर नाम के एक और शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है।
Anil Pandit’s Purported Viral Audio Warns Salman Khan, Alleges Dawood Ibrahim-Linked Funding In Bollywood; Police Yet To Verify Clip
जुहू में हुई थी फायरिंग, बाल-बाल बचे थे टाइगर श्रॉफ
18 अक्टूबर को मुंबई के पॉश इलाके जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।
सात राउंड गोलियां: हमलावरों ने कार पर करीब सात राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि अभिनेता बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
रेकी का खेल: पकड़े गए आरोपियों में शामिल ऋतिक को टाइगर श्रॉफ की मूवमेंट और लोकेशन ट्रैक करने (रेकी) का जिम्मा सौंपा गया था।
Tiger Shroff Firing: बाल कटवाए, कपड़े बदले और ट्रेन से भागे
फायरिंग के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदलने की कोशिश की।
राजस्थान पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, रेहान और नाबालिग के बाल लंबे थे, जिन्हें उन्होंने ट्रेन यात्रा के दौरान कटवा लिया।
दोनों ने कपड़े भी बदल लिए।
तीनों अलग-अलग डिब्बों में बैठकर यात्रा कर रहे थे।
कोटा पहुंचने पर दो आरोपी ऊपरी बर्थ पर सो रहे थे, जबकि तीसरा पकौड़े लेने स्टेशन पर उतरा था।
इसी दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
55
Tiger Shroff Case: हमलावरों को जोड़ने वाला समीर गिरफ्तार
मामले में अब एक और गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, समीर नाम के व्यक्ति ने हमलावरों और अनिल पंडित के बीच संपर्क कराया था। समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बयान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कोटा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों की योजना दिल्ली जाने और फिर नेपाल भागने की थी। बाद में तीनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब हमले की पूरी साजिश, फंडिंग और संपर्क नेटवर्क की जांच कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।