Tiger Shroff Case: अनिल पंडित से संपर्क, विदेश में बसने का लालच! कोटा SP ने खोली आरोपियों की कुंडली

Share this Video

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को हुए फायरिंग मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुंबई पुलिस से मिले इनपुट और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेन से पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग की बात स्वीकार की है। एसपी के मुताबिक, मुख्य आरोपी रेहान एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में आया था। आरोपियों को पैसे और विदेश में बसाने का लालच दिए जाने की बात भी सामने आई है। आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस करेगी।

Related Video