झारखंड के गुमला की रहने वाली आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। रांची में उनकी कथित आत्महत्या से पहले का एक Facebook Live वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपनी परेशानियां बयां करती नजर आईं। करीब 11 मिनट के इस वीडियो में निशा ने हेमंत सोरेन सरकार, कथित जमीन माफिया और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस से भी अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही थी। निशा की मौत के बाद उनके पिता हंडू भगत ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आखिर कौन थीं निशा भगत, मौत से पहले उन्होंने क्या आरोप लगाए और अब इस मामले में क्या कार्रवाई हो रही है?