मुंबई में ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आए। दोनों ने ‘विराट गर्जना मोर्चा’ निकाला। कांग्रेस और NCP (SP) भी साथ दिखे। 6 तस्वीरों में देखें ठाकरे बंधुओं का शक्ति प्रदर्शन और मार्च की खास झलकियां।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पहली बार साथ दिखे ठाकरे बंधु, मचा सियासी घमासान
Virat Garjana Morcha: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला है। अक्सर एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले ठाकरे बंधु-शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे- एक मंच पर आ गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रविवार को मुंबई में निकाले गए 'विराट गर्जना मोर्चा' का दोनों ने मिलकर नेतृत्व किया। इस संयुक्त विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और एनसीपी (SP) के बड़े नेता भी शामिल हुए, जिससे राज्य की सियासी सरगर्मी अचानक काफी बढ़ गई है।
26
Mumbai Protest: उद्धव-राज ठाकरे ने मिलाया हाथ
मोर्चे में कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) के नेता भी शामिल हुए। दोनों ठाकरे नेताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज और SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए। राज ठाकरे ने अपने संबोधन में CEC पर निशाना साधते हुए कहा, “ज्ञानेश काका, डाले वोट पर डाका।” उन्होंने महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया रद्द करने और EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी रखी। राज ठाकरे ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान 40 से 60 लाख वोटर जोड़े गए थे, जबकि अब SIR के जरिए करीब दो करोड़ लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये दो करोड़ वोटर कौन हैं।
#WATCH | Mumbai | MNS chief Raj Thackeray and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray to lead a joint protest march against the Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar https://t.co/PxuLVepim2
— ANI (@ANI) October 4, 2026
36
SIR Protest: सिर्फ तिरंगे का इस्तेमाल, राजनीतिक झंडों पर पूरी पाबंदी
इस विरोध मार्च की एक और खास बात यह रही कि आयोजकों ने इसमें किसी भी राजनीतिक दल के झंडे ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। सड़कों पर उतरे हजारों समर्थकों और आम जनता के हाथों में सिर्फ राष्ट्रीय तिरंगा नजर आया। संजय राउत समेत महा विकास अघाड़ी के कई नेताओं ने इसे तानाशाही शासन और चुनावी प्रक्रिया को हाईजैक करने के खिलाफ एक बड़ा जन-विद्रोह करार दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray leads a joint protest march against the Chief Election Commissioner, Gyanesh Kumar.
MNS chief Raj Thackeray is also taking part in the protest. https://t.co/IFdXkwQnfs
विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में एक महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि देश के गृह मंत्री इस मामले पर चुप क्यों हैं। कुल मिलाकर, मुंबई की सड़कों पर हुए इस 'विराट गर्जना मोर्चा' ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ विपक्ष का यह तेवर और अधिक आक्रामक होने वाला है।
56
Uddhav-Raj Thackeray: दोनों के एक साथ आने से क्या होगा?
उद्धव और राज ठाकरे ने पिछले महीने ही इस मार्च की घोषणा की थी। अब दोनों का एक साथ सड़क पर उतरना महाराष्ट्र की राजनीति में खास घटनाक्रम माना जा रहा है। मार्च में विपक्षी दलों की भागीदारी ने इसे और बड़ा राजनीतिक मंच बना दिया।
66
CJP के प्रदर्शन के बाद उद्धव ठाकरे का हल्ला बोल
आयोजकों ने इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और NCP सहित विपक्षी दलों से भी भागीदारी की अपील की थी। मुंबई में यह मार्च 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जेल भरो आंदोलन' किए जाने के दो दिन बाद हो रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।