Unnao Shocker: बेटी का हत्यारोपी बना मां का हमसफर, दामाद के साथ सास फरार!

Published : Nov 06, 2026, 02:12 PM IST
unnao woman allegedly elopes with son in law jewellery property dispute

सार

Saas Damad Love Story: उन्नाव में महिला पर बीमार पति को छोड़ दामाद के साथ जाने, लाखों के पुश्तैनी जेवर ले जाने और जमीन नाती के नाम करने का आरोप लगा है। बेटे ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ चले जाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि महिला घर में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। जमीन को नाती के नाम करने का मामला भी विवाद की वजह बना हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दामाद के साथ जाने का आरोप है, उस पर करीब 15 साल पहले महिला की बेटी की हत्या करने का भी आरोप लगाया गया था।

अजगैन थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

यह मामला उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के बेटे ने एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात कर शिकायत दी है। उसका आरोप है कि उसकी मां बीमार पिता को छोड़कर उसकी बहन के पति के साथ चली गई है। परिवार ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Best EV Scooter: बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, एथर रिज़्टा या ओला एस1 एक्स.. कौन है बेस्ट?

15 साल पहले हुई थी बेटी की हत्या

शिकायतकर्ता बेटे के मुताबिक, उसके पिता ने बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में की थी। आरोप है कि करीब 15 साल पहले बहनोई ने उसकी बहन की हत्या कर दी थी। परिवार का दावा है कि उस समय बच्चे की परवरिश को देखते हुए मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। इसके बाद से ही मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

बीमार पति को छोड़ने का आरोप

बेटे का कहना है कि बहनोई का घर आना-जाना बढ़ गया था। पिता ने जब इस पर आपत्ति जताई तो घर में विवाद होने लगा। परिवार का आरोप है कि आखिरकार महिला अपने बीमार पति को छोड़कर उसी व्यक्ति के साथ चली गई, जो उसकी बेटी का पति था।

जमीन में छिपे जेवर लेकर जाने का दावा

परिवार के मुताबिक, घर के अंदर जमीन में गाड़कर करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के पुश्तैनी आभूषण रखे गए थे। बीमार पति का दावा है कि महिला इन सभी जेवरों को अपने साथ ले गई है। इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

नाती के नाम जमीन करने का भी आरोप

बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने करीब 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी। महिला ने कथित तौर पर 14 सितंबर को दामाद के कहने पर यह जमीन अपने नाती के नाम कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले अजगैन थाने में शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी जय प्रकाश सिंह से गुहार लगाई। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल ये सभी आरोप हैं, जिनकी पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: अब होटल-अस्पताल में नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी! UIDAI ने बदल दिया पूरा सिस्टम

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा
अब होटल-अस्पताल में नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी! UIDAI ने बदल दिया पूरा सिस्टम