
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
UP पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा तीनों दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जल्द ही UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, जिससे पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होंगी।
योगी सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिपाही भर्ती 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। यह निर्णय अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे वे उम्मीदवार भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जो पहले आयु सीमा के कारण बाहर हो रहे थे।
यह आयु शिथिलीकरण निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत लिया गया है। यह फैसला 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के क्रम में 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से लागू किया गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की गई थी, जो प्रदेश सरकार की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती थी। इस भर्ती में चयनित कुल पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए थे, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।