mPHG क्या है? क्या यह नया वायरस है, जानिए mPhG का मतलब और सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड का सच

Published : Sep 10, 2026, 05:24 PM ISTUpdated : Sep 10, 2026, 05:38 PM IST
What is mPhg

सार

What is mPHG: mPHG क्या है और mphg मतलब क्या है? क्या यह कोई नया वायरस है? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस नाम को नया वायरस क्यों समझ रहे लोग? इसके पीछे की सच्चाई क्या है?

mPHG Meaning: सोशल मीडिया पर इन दिनों mPHG नाम अचानक चर्चा में है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर इससे जुड़े वीडियो और पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच कई यूजर्स इसे किसी नए वायरस या बीमारी का नाम समझने लगे हैं। अगर आपके मन में भी सवाल है कि mPHG क्या है, mPhg का मतलब क्या है और क्या यह कोई नया वायरस है, तो आपको बता दें कि mPhg किसी नए वायरस का नाम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक विज़ुअल राइटिंग ट्रिक और मीम ट्रेंड है।

mPhg का मतलब क्या है?

mPhg को लेकर इंटरनेट पर कई मजेदार फुल फॉर्म और अर्थ शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि इस ट्रेंड की असली खासियत किसी ऑफिशियल फुलफार्म में नहीं, बल्कि इसे एक खास तरीके से लिखने के तरीके में है। इस ट्रेंड में “mPhg” अक्षरों को कागज पर cursive या connected handwriting में इस तरह लिखा जाता है कि अक्षरों के बीच ज्यादा खाली जगह न रहे। जब पूरा पैटर्न तैयार होता है, तो उसका आकार पहली नजर में एक सामान्य शब्द जैसा लगता है, लेकिन ध्यान से देखने पर यह middle-finger gesture यानी 🖕 जैसा दिखाई देता है। यही इस ट्रेंड का पूरा पंचलाइन है। लोग इसे दोस्तों को दिखाकर उनका रिएक्शन देखने और वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। नीचे देखें इस वायरल ट्रेंड का इंस्टाग्राम वीडियो-

ये भी पढ़ें- क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड? पीएम मोदी से पीयूष गोयल और कुमार विश्वास तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का रंग, देखें

क्या mPHG कोई नया वायरस है?

नहीं। mPHG को नया वायरस बताने की कोई विश्वसनीय वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। यह सोशल मीडिया ट्रेंड है, मेडिकल बीमारी नहीं। कन्फ्यूजन की एक वजह यह भी हो सकती है कि इंटरनेट पर किसी चीज के तेजी से फैलने को आम भाषा में “viral” कहा जाता है। ऐसे में mPhg ट्रेंड के वायरल होने और “वायरस” के बीच मजाकिया कनेक्शन बन गया।

इसलिए अगली बार अगर सोशल मीडिया पर “mPHG New Virus” लिखा कोई पोस्ट दिखे, तो उसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। mPhg का वायरल होना इंटरनेट ट्रेंड की कहानी है, किसी नई बीमारी के फैलने की खबर नहीं।

ये भी पढ़ें- एक किडनी से काम नहीं चलेगा... ₹3 लाख के iPhone Duo पर छिड़ा मीम फेस्ट, देखें इंटरनेट के वायरल रिएक्शन

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

रूस-चीन एक तरफ, अमेरिका-यूरोप दूसरी ओर… BRICS में भारत कैसे साधेगा ये बड़ा संतुलन?
सागर शराब कांड: 28 मौत के बाद चला CM मोहन यादव का बुलडोजर, Video में देखिए 3 JCB क कहर