80s AI Photo Trend: क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड? पीएम मोदी से पीयूष गोयल और कुमार विश्वास तक क्यों छाया रेट्रो लुक, जानें AI से ऐसी फोटो बनाने का तरीका। देखें फेमस राजनेताओं का 80s लुक।

80s AI Photo Viral Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग अपनी तस्वीरों के साथ सिर्फ फिल्टर का खेल नहीं खेल रहे, बल्कि खुद को कई दशक पीछे ले जाकर देख रहे हैं। 80s AI Photo Trend में आज की फोटो को इस तरह बदला जा रहा है कि वह 1980 के दशक में खींची गई तस्वीर जैसी नजर आए। रेट्रो कपड़ों से लेकर पुराने हेयरस्टाइल, स्टूडियो बैकग्राउंड और एनालॉग कैमरा इफेक्ट तक, AI एक तस्वीर को पूरी तरह उस दौर की याद दिलाने वाला रूप दे रहा है। इस ट्रेंड की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स ही शामिल नहीं हैं। पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कवि-पूर्व राजनेता कुमार विश्वास तक, बड़े सार्वजनिक चेहरों से जुड़ी 80s स्टाइल AI तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। पीयूष गोयल ने खुद 80s ट्रेंड वाली AI तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Vibing to the 80s trend.” तो आखिर इस AI ट्रेंड में ऐसा क्या खास है कि लोग अपनी मौजूदा तस्वीर को देखकर बीते दौर की कल्पना करने लगे हैं? जानिए

80s AI Trend आखिर है क्या?

नाम से ही इसका काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें AI इमेज टूल की मदद से किसी मौजूदा तस्वीर को 1980s-इंस्पायर्ड लुक दिया जाता है। यूजर अपनी फोटो अपलोड करता है और AI को बताता है कि तस्वीर ऐसी दिखाई दे जैसे उसे 1980 के दशक में कैमरे से खींचा गया हो। इसके बाद टूल चेहरे की पहचान को बनाए रखते हुए फोटो के दूसरे हिस्सों में बदलाव कर सकता है। कपड़े बदल सकते हैं, हेयरस्टाइल नया हो सकता है, चश्मा या ज्वेलरी जोड़ी जा सकती है और यहां तक कि बैकग्राउंड भी पूरी तरह बदला जा सकता है। यानी यह महज फोटो को ‘पुराना’ दिखाने का तरीका नहीं है। AI पूरी तस्वीर को एक खास दौर की विजुअल स्टाइल में दोबारा तैयार करने की कोशिश करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीयूष गोयल, राघव चढ्ढा जैसे नेताओं का 80s रेट्रो लुक

सोशल मीडिया ट्रेंड तब और तेजी से चर्चा में आते हैं जब उनसे बड़े और पहचाने जाने वाले चेहरे जुड़ते हैं। 80s AI ट्रेंड में भी यही देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी AI-जेनरेटेड रेट्रो इमेज और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की 80s स्टाइल तस्वीर ने इस ट्रेंड को राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के संदर्भ में भी चर्चा में ला दिया है। कवि-पूर्व राजनेता कुमार विश्वास का नाम भी इस तरह की रेट्रो AI तस्वीरों को लेकर सामने आया है। नीचे देखें पीएम मोदी की तस्वीर जिसे bjp4india के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है-

View post on Instagram

पीयूष गोयल की पोस्ट खास तौर पर इसलिए चर्चा में आई क्योंकि उन्होंने खुद इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए AI-generated 80s look शेयर किया।

View post on Instagram

कवि-पूर्व राजनेता कुमार विश्वास ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर 80s लुक फोटो शेयर की है नीचे देखें-

View post on Instagram

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी 80s लुक फोटो नीचे देखें-

View post on Instagram

बीजेपी के राघव चढ्ढा ने भी 80s लुक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ पत्नी परिणीति चोपड़ा भी हैं। देखें-

View post on Instagram

लोगों के लिए दिलचस्पी सिर्फ इतनी नहीं है कि AI ने फोटो को पुराना बना दिया। असली आकर्षण यह देखने में है कि आज का जाना-पहचाना चेहरा अगर 1980 के दशक के फैशन और फोटोग्राफी स्टाइल में नजर आए तो कैसा लगेगा।

ये भी पढ़ें- 80s Photo Trend: ChatGPT पर ये 15 Prompt डालते ही 1980 जैसी दिखेगी आपकी फोटो

भारतीय 80s का लुक AI में कैसे आता है?

यहां ट्रेंड और भी दिलचस्प हो जाता है। अगर किसी फोटो को सिर्फ ‘1980s’ कहकर AI से तैयार किया जाए तो परिणाम सामान्य रेट्रो स्टाइल का हो सकता है। लेकिन भारतीय संदर्भ और ज्यादा स्पष्ट करने पर तस्वीर में उस दौर से जुड़े स्थानीय विजुअल एलिमेंट्स शामिल किए जा सकते हैं। महिलाओं के लिए साड़ी, पारंपरिक आभूषण और उस दौर के हेयरस्टाइल जैसे निर्देश दिए जा सकते हैं। पुरुषों के लिए रेट्रो शर्ट, हाई-वेस्ट ट्राउजर, बड़े फ्रेम वाले चश्मे और उस समय के लोकप्रिय हेयर या मूंछों का लुक मांगा जा सकता है। इसके साथ पुराने फोटो स्टूडियो जैसा बैकग्राउंड, गर्म रोशनी, हल्के फीके रंग और फिल्म कैमरे जैसा टेक्सचर तस्वीर को ज्यादा 80s फील दे सकता है।

एक फोटो, कई तरह के 80s लुक

  • इस ट्रेंड की लोकप्रियता का एक कारण इसकी flexibility भी है। कोई अपनी तस्वीर को 80s Bollywood portrait जैसा बनाना चाहता है तो स्टूडियो लाइटिंग, फिल्मी फैशन और रंगीन बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • किसी को पुराने परिवार के एल्बम जैसा लुक चाहिए तो साधारण घर का माहौल, पारंपरिक कपड़े और सॉफ्ट लाइटिंग बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • शादी की तस्वीर के लिए पारंपरिक परिधान, फूल, ज्वेलरी और पुराने स्टूडियो पोर्ट्रेट का अंदाज जोड़ा जा सकता है।
  • वहीं डिस्को दौर की तस्वीर के लिए चमकीले कपड़े, रेट्रो हेयरस्टाइल और डांस-फ्लोर जैसा बैकग्राउंड चुना जा सकता है।
  • यानी AI सिर्फ एक फोटो को एडिट नहीं कर रहा, बल्कि यूजर के दिए निर्देशों के आधार पर पूरी विजुअल स्टोरी बदल सकता है।

ये भी पढ़ें- 80s Photo Trend वायरल ! Chat GPT और Gemini से इन 10 Prompt संग बनाएं 1980 जैसी फोटो

80s AI Photo कैसे बनाएं?

  • इस ट्रेंड को आजमाने के लिए शुरुआत एक साफ और अच्छी रोशनी वाली तस्वीर से की जा सकती है, जिसमें चेहरा स्पष्ट दिखाई देता हो।
  • इसके बाद AI इमेज टूल में जितना स्पष्ट prompt दिया जाएगा, नतीजा उतना ही आपके मन मुताबिक होने की संभावना रहती है।
  • उदाहरण के तौर पर यूजर AI से कह सकता है कि चेहरे की पहचान, facial structure, skin tone और expression को पहचानने योग्य रखा जाए, लेकिन कपड़े, हेयरस्टाइल, accessories, background और lighting को भारतीय 1980s के अनुरूप बदला जाए।
  • साथ ही आधुनिक चीजों जैसे स्मार्टफोन, आज के डिजाइन वाली कारें या कंटेम्परेरी कपड़े को हटाने के लिए भी निर्देश दिए जा सकते हैं।
  • प्राम्प्ट आप अंग्रेजी या हिंदी में भी या अपने लैंग्वेज में दे सकते हैं।