iPhone Duo Viral Memes: ₹3 लाख के iPhone Duo की कीमत ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका! आखिर क्यों लोग किडनी-लिवर बेचने वाले मीम्स बना रहे हैं? जानिए पूरी वजह।

iPhone Duo Internet Reaction: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत के साथ आया है। करीब 3 लाख रुपये की कीमत ने फोन की टेक्नोलॉजी से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने मीम्स और मजेदार रिएक्शंस के लिए सुर्खियां बटोर ली हैं। फोल्डेबल फोन की दुनिया में Apple की एंट्री ने टेक मार्केट का ध्यान जरूर खींचा, लेकिन भारत में iPhone Duo की कीमत ने लोगों को एक अलग ही वजह दे दी। 2,99,900 रुपए की शुरुआती कीमत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने पुराने ‘iPhone खरीदने के लिए किडनी बेचनी पड़ेगी’ वाले मजाक को नए अंदाज में पेश करना शुरू कर दिया। देखें कैसे-कैसे मीम्स वायरल हो रहे।

Scroll to load tweet…

‘किडनी’ वाला पुराना जोक अब हुआ अपग्रेड

iPhone की महंगी कीमत पर बनने वाले मीम्स कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन इस बार ऐप्पल का फोल्डेबल डिजाइन इस मजाक को और बड़ा बना रहा है। कॉमेडियन अतुल खत्री ने मजाक में लिखा कि इसे खरीदने के लिए किडनी के साथ लिवर भी बेचना पड़ सकता है।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने भारतीय अर्थव्यवस्था और फोन की कीमत को जोड़ते हुए तंज कसा कि अब तो एक किडनी भी iPhone Duo खरीदने के लिए काफी नहीं होगी।

यानी ऐप्पल ने फोल्डेबल फोन जरूर लॉन्च किया, लेकिन इंटरनेट ने इसकी कीमत को तुरंत ‘किडनी बनाम iPhone Duo’ की बहस में बदल दिया।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें- क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड? पीएम मोदी से पीयूष गोयल और कुमार विश्वास तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का रंग, देखें

₹3 लाख में फोन या बाइक-कार? कीमत पर सबसे ज्यादा चर्चा

iPhone Duo की कीमत को लेकर लोगों का एक बड़ा सवाल यही है कि करीब तीन लाख रुपये खर्च करने पर आखिर उन्हें क्या मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी कीमत की तुलना महंगी मोटरसाइकिल और कार की कीमत से की। यही वजह है कि चर्चा सिर्फ ‘महंगा iPhone’ तक सीमित नहीं रही। लोगों ने सवाल उठाया कि इतनी रकम एक स्मार्टफोन पर खर्च करना कितना प्रैक्टिकल है, खासकर तब जब बाजार में कम कीमत पर कई प्रीमियम और फोल्डेबल ऑप्शन मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- Online Shopping Fraud: ग्रेटर नोएडा में मंगवाया एंड्रॉयड डिवाइस, डिब्बे में निकला गोबर का उपला

7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन, बंद करने पर कॉम्पैक्ट डिजाइन

कीमत भले ही चर्चा का सबसे बड़ा कारण बनी हो, लेकिन iPhone Duo का असली आकर्षण इसका फोल्डेबल डिजाइन है। ऐप्पल के मुताबिक, फोन खोलने पर इसमें 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले मिलता है, जबकि बंद होने पर 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार दोनों स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा रखा गया है, जिससे फोन खोलने और बंद करने पर कंटेंट के अनुभव में निरंतरता बनी रहती है।

ऐप्पल के लिए यह लॉन्च इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी पहली बार फोल्डेबल iPhone लेकर आई है। ऐसे समय में जब फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung और Huawei जैसी कंपनियां पहले से मौजूद हैं, iPhone Duo की एंट्री इस प्रीमियम कैटेगरी में मुकाबला और दिलचस्प बना सकती है। हालांकि फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐप्पल का फोल्डेबल अनुभव करीब ₹3 लाख की कीमत को सही साबित कर पाएगा? इंटरनेट ने तो अपना फैसला मीम्स के जरिए सुना ही दिया है।