
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितु बराला के कंधे पर हाथ रखकर कहा, “ये शेरनी है!” आखिर कौन हैं रितु बराला, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है? राजस्थान के झुंझुनूं जिले के किसान परिवार से आने वाली रितु बराला छात्र राजनीति से NSUI की राष्ट्रीय सचिव तक कैसे पहुंचीं? महारानी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकीं रितु अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी और NCC कैडेट भी रही हैं। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद हिरासत और पुलिस पर मारपीट के उनके आरोपों की पूरी कहानी जानिए इस वीडियो में।