
बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से चल रही खबरों ने सियासी गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं, अगर नीतीश राज्यसभा जाते हैं तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
बिहार में इस वक्त एनडीए गठबंधन की सरकार है, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में अगर मुख्यमंत्री पद खाली होता है तो स्वाभाविक तौर पर भाजपा अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि गठबंधन की रणनीति का हिस्सा होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव और राज्यसभा की संख्या संतुलन को देखते हुए हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शहर में घूम रहा था खूंखार बाघ, शख्स ने गले में डाली रस्सी… फिर जो हुआ- WATCH
कुछ समय पहले तक यह चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है। लेकिन हाल के घटनाक्रम ने सियासी अटकलों को नया मोड़ दे दिया। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना रवाना होने और केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह से उनकी मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गईं। राजनीतिक हलकों में इसे संभावित बड़े फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसी बीच, भाजपा ने मंगलवार को 9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें बिहार से दो नाम शामिल हैं। पार्टी ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। शिवेश कुमार को पार्टी का मजबूत दलित चेहरा माना जाता है। वे 2024 में सासाराम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता मुनीलाल भी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अन्य राज्यों में असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, तथा पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होना है। इन 37 सीटों में से फिलहाल 25 सीटें इंडिया ब्लॉक के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के खाते में हैं। ऐसे में यह चुनाव एनडीए के लिए अपनी संख्या बढ़ाने का मौका है। लेकिन चुनौती सिर्फ विपक्ष नहीं, बल्कि सहयोगी दलों के बीच तालमेल बनाए रखना भी है।
जानकारों की मानें तो, अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय माना जाएगा। ऐसे में भाजपा और जदयू के बीच शक्ति संतुलन की नई तस्वीर सामने आ सकती है। हालांकि, जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह चर्चा सियासी अटकलों तक ही सीमित है। लेकिन इतना तय है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिन काफी दिलचस्प रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: कई दिन जेद्दाह में फंसे रहे यात्री, वतन लौटते ही छलके आंसू, रुला देंगी ये 5 PHOTOS
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।