BRICS Summit: 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी संग बैठक में उठेंगे ये बड़े मुद्दे!

Published : Sep 11, 2026, 01:55 PM IST
xi jinping india visit modi meeting lac trade border dispute brics 2026

सार

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping India Visit के दौरान PM मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक में LAC, सीमा विवाद, Trade Deficit, Investment, Visa और Direct Flights पर चर्चा हो सकती है। जानिए भारत-चीन रिश्तों में क्या बदलेगा।

Xi Jinping India Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं। साल 2019 में महाबलीपुरम में हुई मुलाकात के बाद, लगभग सात साल में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के बीच उपजे गहरे कूटनीतिक अविश्वास और सैन्य तनातनी के बीच यह बैठक काफी मायने रखती है। शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत में रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश होगी।

Modi-Xi Meeting: LAC और सीमा विवाद सबसे बड़ा मुद्दा

बातचीत के मेज पर सबसे बड़ा मुद्दा वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाना होगा। अक्टूबर 2024 में सीमा पर गश्त को लेकर बने समझौते और अगस्त 2025 में हुई उच्च स्तरीय वार्ताओं ने बर्फ पिघलाने का काम किया है। इसके बाद ही सीधी उड़ानें शुरू हुईं और वीज़ा नियमों में ढील दी गई। हालांकि, लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी सीमा पर सेना की तैनाती, अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के बेतुके दावे और बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर का मुद्दा अब भी भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

India-China Trade: व्यापार घाटे पर होगी चर्चा

आर्थिक मोर्चे पर दोनों देशों के बीच भारी असंतुलन है। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों के बीच 151 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, लेकिन इसमें भारत का व्यापार घाटा ही रिकॉर्ड 112 अरब डॉलर रहा। भारत चीनी पुर्जों और तकनीक पर अपनी निर्भरता घटाने के साथ व्यापार संतुलन चाहता है। इसके अलावा, तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर चीन द्वारा बनाए जा रहे विशाल 60,000 मेगावाट के मेडोग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को लेकर भी भारत में चिंताएं हैं, क्योंकि इससे निचले इलाकों में पानी के बहाव पर असर पड़ सकता है।

वैश्विक समीकरण और क्वाड का पहलू

अमेरिका के साथ बदलती व्यापारिक नीतियों और वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत और चीन दोनों ही एक-दूसरे से कामचलाऊ रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। ब्रिक्स और एससीओ (SCO) जैसे मंचों पर चीन खुद को मजबूत रखना चाहता है, वहीं भारत अमेरिका के साथ क्वाड (Quad) में अपनी साझेदारी को मजबूत कर संतुलन बना रहा है। अब देखना यह होगा कि शनिवार को होने वाली यह द्विपक्षीय बातचीत सिर्फ औपचारिक बनकर रह जाती है या सीमा और व्यापार के मामलों में कोई ठोस नतीजा सामने लाती है।

एजेंडे में Visa, Flights और Business Mobility भी 

सीधी उड़ानों, वीजा प्रक्रिया और लोगों के बीच संपर्क को आसान बनाना भी रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश का हिस्सा है। इसके साथ तकनीक, बिजनेस मोबिलिटी और निवेश से जुड़ी पाबंदियों को कम करने पर बातचीत संभव है।

BRICS में साथ, लेकिन रणनीतिक दूरी बरकरार

BRICS मंच पर भारत और चीन कई मुद्दों पर साथ दिखाई देते हैं, लेकिन सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में दोनों के हित हमेशा एक जैसे नहीं हैं। अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते, चीन-पाकिस्तान संबंध और इंडो-पैसिफिक की राजनीति भी इस पूरी तस्वीर को प्रभावित करती है। इसलिए मोदी-शी बैठक को रिश्तों का पूरा “रीसेट” मानना जल्दबाजी होगी। असली परीक्षा यह होगी कि क्या बातचीत से सीमा पर स्थिरता, व्यापार में संतुलन और आपसी भरोसे को आगे बढ़ाने के लिए ठोस रास्ता निकलता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन में कुरकुरे दिलाने के बहाने मासूम को ले भागा संदिग्ध, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Putin का ‘Flying Kremlin’ तो Modi का Air India One, BRICS नेताओं के VVIP विमानों की पूरी कहानी