Flydubai की इजराइल जा रही फ्लाइट में हमले के आरोपी ओमानी को-पायलट को साथी ने मजहबी चरमपंथी बताया है। हालांकि, हमले का मकसद अब तक पूरी तरह साफ नहीं है।
दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर जांच जारी है। फ्लाइट के ओमानी को-पायलट पर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने और विमान को खतरे में डालने का आरोप है। घटना के 24 घंटे से ज्यादा समय बाद भी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और हमले के पीछे का स्पष्ट मकसद सामने नहीं आया है।
नेतन्याहू ने ओमानी पायलट को लेकर क्या कहा?
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने Fox News के साथ बातचीत में हमलावर को लेकर कड़ी टिप्पणी की।
- उन्होंने कहा कि आरोपी में कट्टरता और इजरायली लोगों के प्रति नफरत के संकेत दिखाई देते हैं।
- हालांकि, हमले के वास्तविक मकसद की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
- नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उन्हें आरोपी की पूरे बैकग्राउंड की जानकारी नहीं है और जांच जारी है।
- इस बीच इजरायली मीडिया में सामने आई जानकारी के मुताबिक, Flydubai के एक साथी पायलट ने ओमानी को-पायलट के व्यवहार को ‘मजहबी चरमपंथी’ बताया है।
महिलाओं से हाथ तक नहीं मिलाता था ओमानी पायलट
इजरायल के Channel 16 की रिपोर्ट के अनुसार, एक साथी पायलट ने आरोपी के बारे में दावा किया कि वह दिनभर बहुत ज्यादा प्रार्थना करता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता था। इसी आधार पर उस साथी पायलट ने उसके व्यवहार को मजहबी और बहुत ज्यादा कट्टर बताया। अभी तक जांच एजेंसियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी ने हमला क्यों किया और क्या उसके पीछे कोई आतंकी मकसद था।
ये भी देखें : ‘Mayday’ देखकर विमान संभालने वाला प्लंबर कौन? Flydubai के यानीव हायून की पूरी कहानी
कौन है ओमानी को-पायलट, नाम अब तक क्यों नहीं बताया गया?
- इजरायली अधिकारियों ने आरोपी की पहचान फिलहाल सिर्फ ओमान के नागरिक के तौर पर की है।
- उसका नाम, उम्र, पिछला उड़ान अनुभव, ट्रेनिंग और अन्य व्यक्तिगत जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। उसे सऊदी अरब में हिरासत में लिया गया है।
- ओमान के एक अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया को यह पुष्टि की है कि आरोपी ओमान में पैदा हुआ था और उसके पास ओमानी नागरिकता है। लेकिन उसकी पूरी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
Flydubai में 9 महीने पहले लगी नौकरी
इजरायली मीडिया के अनुसार, आरोपी को-पायलट ने Flydubai में करीब 9 महीने पहले ही काम शुरू किया था। उसकी भर्ती, ट्रेनिंग और सुरक्षा जांच से जुड़ी प्रक्रिया भी अब जांच के दायरे में है। खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि ओमान के नागरिक को तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट के क्रू में किस प्रक्रिया के तहत शामिल किया गया था। जांच में पता लगाया जा रहा है कि इस खास फ्लाइट के लिए क्रू की नियुक्ति और सुरक्षा मंजूरी किस तरह हुई थी।
ये भी पढ़ें : ओमानी नागरिक को इजराइल जाने वाली फ्लाइट में कैसे मिली ड्यूटी? जांच में उठे 5 बड़े सवाल
फ्लाइट में क्या हुआ था?
- 30 सितंबर को Flydubai की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। विमान में क्रू समेत 180 लोग थे।
- उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक घटना हुई और ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया।
- इसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।
- इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने में मदद की।
- विमान में मौजूद दो अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी बाद में विमान को कंट्रोल करने में मदद की।
- विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारा गया।
- लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया और आरोपी को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।



