4 गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था लड़का, चारों एक साथ जा पहुंची घर, फिर कमरे में जो हुआ वो बेहद Shocking था...

चौंकाने वाली यह घटना बंगाल (west benga) के कूचबिहार (Cooch Behar) इलाके की है। जहां सुभामय नाम का युवक अपनी मस्ती में जीते हुए चार लड़कियों को एक साथ अपनी गर्लफ्रेंड्स बना रखी थीं। चारों लड़कियों को एक-दूसरे के बारे में इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब चारों को इसके बारे में पता चला तो वह युवक से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंची। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Nov 12, 2021 7:30 AM IST / Updated: Nov 12 2021, 01:53 PM IST

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल). अक्सर लोगों को पारिवारिक परेशानी या कर्ज के चलते सुसाइड करते सुना होगा। लेकिन पश्चिम बंगाल (west bengal) के कूचबिहार ( (Cooch Behar) में जो मामला सामने सामने आया है वह बेहद हैरान करने वाला है। जहां प्रेमी युवक के घर उसकी 4 गर्लफेंड्स (girlfriends) एक साथ घर पहुंच गईं। युवक ने मामले का खुलासा ना हो और एक दूसरे को पता नहीं चले, इसलिए खुद को कमरे में बंद करके आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया।

चारों लड़िकयों ने एक साथ दिया सरप्राइज
दरअसल, चौंकाने वाली यह घटना बंगाल के कूचबिहार इलाके जोरपटकी गांव की है। जहां सुभामय नाम का युवक अपनी मस्ती में जीते हुए चार लड़कियों को एक साथ अपनी गर्लफ्रेंड्स बना रखी थीं। चारों लड़कियों को एक-दूसरे के बारे में इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब चारों को इसके बारे में पता चला तो वह युवक से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंची। 

गर्लफ्रेंड्स करती रहीं हंगामा, लड़के ने खा लिया जहर
चारों लड़िकयों ने युवक पर एक साथ धावा बोला और उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए घर के बाहर हंगामा किया। इसके बाद युवक ने अपने प्रेम संबंधों के खुलने के कारण तनाव में आने की वजह से सुसाइड करने के लिए अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। फिर जहर की गोली खा लीं। काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी कमरे में पहुंचे। जहां उसे आनन-फानन में कूचबिहार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। युवक एक मेडिकल में काम करता था, इसलिए  जहर की शीशी उसके घर में पहले से मौजदू थी।

पुलिस कुछ भी कहने से बच रही
बता दें कि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। क्योंकि पुलिस स्टेशन में इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। ना तो लड़कियों ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है और ना ही सुभामय के परिवार ने इसकी शिकायत की है। जिसके चलते पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-Kasganj Altaf Case: 5 फुट 6 इंच अल्ताफ की हाइट, फिर ढाई फुट के नल से कैसे लगाई फांसी..पुलिस थ्योरी पर कई सवाल

यह भी पढ़िए-यूपी के थाने में युवक की मौत, पिता ने कहा-पुलिस ने कर दी हत्या..सामने आ रहीं चौंकाने वाली थ्योरी

Share this article
click me!