भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, राहुल ने रोकी यात्रा, कहा-स्तब्ध हूं, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Published : Jan 14, 2023, 10:55 AM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 02:58 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, राहुल ने रोकी यात्रा, कहा-स्तब्ध हूं, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

सार

भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस नेता और पार्टी के सांसद संतोष सिंह चौधरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे।  

अमृतसर (पंजाब). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और पार्टी के सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन हो गया। संतोष सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद यात्रा को फिलहाल पंजाब में रोक दिया गया है। वहीं राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर पहुंचे हैं। संतोख चौधरी के निधन से राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी से लेकर विपक्षी दलों ने गहरा दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चौधरी को श्रद्धांजलि दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते लिखा-सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। 

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक
दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब शनिवार सुबह  भारत जोड़ो यात्रा  लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान राहुल गांधी और संतोख कुछ दूरी पर चल रहे थे। इसी दौरान अचानक सुबह करीब साढ़े आठ बजे संतोख सिंह को कुछ बैचेनी हुई और वह वहीं पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

खबर लगते ही मौके पर लगी कांग्रेस नेताओं की भीड़
बता दें कि जैसे ही कांग्रेस नेताओं को इस घटना की खबर लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। किसी तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को फिल्लौर के भटि्टयां तक ले गए। इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। खुद राहुल गांधी संतोख सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं की भीड़ लगी हुई है।

कौन थे सांसद संतोख सिंह चौधरी...
संतोख सिंह कांग्रेस के पंजाब में कद्दावर नेता थे। उनकी गिनती राज्य के सीनियर नेताओं में होती थी। उन्हंने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया था। इस दौरान वो 1978 से 1982 तक पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। वह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। फिलहाल वो जालंधर एससी सीट से कांग्रेस सांसद थे। संतोख सिंह मूल रूप से  लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर, जालंधर, पंजाब के रहने वाले थे। 

सीएम भगवंत मान से लेकर राहुल गांधी ने यूं जताया दुख
संतोख सिंह के निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट करते हुए शोक जताया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा-श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। वहीं पंजाब के सीएम भगवात मान ने लिखा- जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतो ख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

खड़गे ने कहा-उनका जाना पार्टी और लिए एक बड़ा झटका 
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, के साथ खड़ा हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति मिले।"

ओम बिरना ने कहा-अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी को ट्वीट करते लिखा कहा कि अनुशासन नेता की विशेषता होती है। सदन में अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।" "जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे। 

 

 

यह भी पढ़े- शरद यादव का निधन: अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!