क्या पंजाब में अब खास बन रही AAP, राज्यसभा सदस्यों में सभी हाई प्रोफाइल लगा अपनों की अनदेखी का आरोप

पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के पांच नामों में दो नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने सबको चौंका दिया। क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक के नाम घोषित किए गए। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल और कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा के नाम का भी शामिल है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2022 2:57 AM IST / Updated: Mar 28 2022, 04:05 PM IST

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब (Punjab) में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब खास होने की कोशिश में हैं। कम से कम जिस तरह से पार्टी ने राज्यसभा सदस्यों का चयन किया, वह तो इसी तथ्य की ओर इशारा कर रहा है। पांच सदस्यों में एक भी आम आदमी नहीं है। पंजाब महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने आम आदमी पार्टी पर चुनाव जीतने पर 'बदलाव' के अपने वादे को छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप अब पंजाब और पंजाबियत के अधिकारों की रक्षा करने वाले 'साधारण' कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। अब आप को भी खास लोग ही पसंद आ रहे हैं। तभी तो 'विशेष' लोगों को राज्यसभा सदस्य बनाया गया है। इसमें भी दो पंजाब सदस्य तो पंजाब से बाहर के हैं। जो पंजाबी संस्कृति, पंजाब के इतिहास और मातृभाषा पंजाबी से परिचित भी नहीं हैं। 

यह पंजाब का अपमान-कांग्रेस
कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा ने भी आप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का अपमान है। आप अब मनमानी कर रही है। इसका अंदेशा उन्हें पहले ही था। किसान नेत्री बीबी राजविंदर कौर राजू नेनवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) से सवाल किया कि दूसरों को पारदर्शिता का पाठ पढ़ाने वाले अब राज्यसभा के पांच सदस्यों के चयन के मानदंड का खुलासा करके पंजाब के लोगों के सामने अपनी पारदर्शिता साबित करेंगे। किसान नेता ने कहा कि भगवंत मान लोगों को यह भी बताएं कि क्या बाहरी राज्यों के सांसदों की सूची उनकी सहमति से तैयार की गई है? या उनका नाम दिल्ली (Delhi) से तय किया गया? 

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-पंजाब में AAP सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग: जानिए किसे क्या मिला, CM मान ने अपने पास रखा अहम मंत्रालय

'दिल्ली के आकाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता'

महिला नेता बीबी राजू ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान से भी पूछा है कि क्या पार्टी को राज्यसभा में पंजाब और पंजाबियत के लिए अमीरों की जगह अपनी कोई पार्टी कार्यकर्ता महिला या पुरुष कार्यकर्ता नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय 'दिल्ली के आकाओं' की आकांक्षाओं की रक्षा करने को प्राथमिकता दी थी। महिला किसान नेता ने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कभी किसान आंदोलन और किसानों की मांगों का समर्थन नहीं किया था। न ही आप से राज्यसभा के लिए चुने गए दो अमीर लोगों ने कभी किसान मांगों के लिए हां का नारा लगाया था।

इसे भी पढ़ें-भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया

'केजरीवाल चलाना चाहते हैं पंजाब'

पंजाब चुनाव में विपक्ष आप पर यह आरोप अक्सर लगाता रहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब को चलाना चाहते हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इस आरोप का दरकिनार कर दिया था। अब राज्यसभा के नामों के चयन में एक बार फिर से विपक्ष ने आप पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में किसान नेता भी सवाल उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-कौन हैं संदीप पाठक, जिन्हें आप पंजाब से भेज रही राज्यसभा, सरकार बनाने के बड़े रणनीतिकार, लंदन से की है पढाई

इसे भी पढ़ें-आप सरकार बनते ही बिक्रमजीत मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें: CM भगवंत मान ने नए तरीके से दिए जांच के निर्देश

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!